Peaceful Muharram Community Meeting Led by Police for Safety and Harmony मुहर्रम पर समरसता बनाए रखने पर जोर, Kausambi Hindi News - Hindustan
More

मुहर्रम पर समरसता बनाए रखने पर जोर

Kausambi News - मुहर्रम को शांति से मनाने के लिए लेहदरी गांव में थानाध्यक्ष विनीत सिंह की अगुवाई में जनचौपाल आयोजित की गई। बैठक में पुलिस ने ताजियादारों, धर्मगुरुओं और ग्रामीणों के साथ सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा की। थानाध्यक्ष ने आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की और अफवाहों पर ध्यान न देने की सलाह दी।

Sun, 14 June 2026 04:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कौशाम्बी
share
मुहर्रम पर समरसता बनाए रखने पर जोर

मुहर्रम को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कड़ा धाम थाना क्षेत्र के ग्राम लेहदरी गांव में रविवार को थानाध्यक्ष विनीत सिंह के नेतृत्व में जनचौपाल आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस ने ताजियादारों, धर्मगुरुओं और ग्रामीणों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक वार्ता कर दिशा-निर्देश दिए। थानाध्यक्ष ने लोगों से वार्ता के दौरान आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील करते हुए प्रशासन का सहयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि मुहर्रम आस्था और अनुशासन का पर्व है, जिसे परंपरागत रूप से शांति और सौहार्द के साथ मनाया जाता रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहर्रम को लेकर अलर्ट पर यूपी पुलिस; नई परंपरा पर रोक, माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने लोगों को पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना पर ध्यान न देने की भी सलाह दी तथा संदिग्ध व्यक्ति वस्तु के दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की। बैठक के बाद पुलिस टीम ने गांव में पैदल भ्रमण कर इमाम चौक तथा ताजिया जुलूस के प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान मार्ग पर मौजूद ईंट, पत्थर एवं अन्य अवरोध हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही विद्युत तारों और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। पुलिस ने ताजियादारों से स्वयंसेवकों की सूची उपलब्ध कराने को कहा तथा सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग के लिए स्वयंसेवक टीम गठित करने के निर्देश दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहर्रम को लेकर कड़ाधाम पुलिस ने की शांति समिति की बैठक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहर्रम के पर्व को पूरे जनपद में शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण रूप से मनाएं: डीएम

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।