UP Police on High Alert for Muharram in Meerut No new Tradition Action on people creating Ruckus मोहर्रम को लेकर अलर्ट पर यूपी पुलिस; नई परंपरा पर रोक, माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मोहर्रम को लेकर अलर्ट पर यूपी पुलिस; नई परंपरा पर रोक, माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

मोहर्रम को लेकर यूपी पुलिस अलर्ट पर है। पुलिस ने नियम दोहराते हुए कहा कि मोहर्रम के दौरान किसी भी नई परंपरा पर रोक रहेगी। जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग और परंपराओं के अनुसार ही निकाले जाएंगे। इसके अलावा माहौल बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई होगी। 

Sun, 14 June 2026 02:07 PMSrishti Kunj कार्यालय संवाददाता, मेरठ
share
मोहर्रम को लेकर अलर्ट पर यूपी पुलिस; नई परंपरा पर रोक, माहौल बिगाड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

मोहर्रम को लेकर यूपी पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। शनिवार को मेरठ में एसपी सिटी कार्यालय में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में एसपी सिटी ने कहा कि इस दौरान किसी भी तरह की लापरवाही, नई परंपरा या माहौल बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था और जुलूसों के संचालन को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में एसपी सिटी ने बताया कि जिले में असामाजिक तत्वों को चिह्नित किया गया है। इन लोगों को नोटिस जारी कर निगरानी में लिया जा रहा है। इसी के साथ सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने या सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों को रेड कार्ड जारी किए जाएंगे। पुलिस की खुफिया इकाइयों को भी सक्रिय कर दिया गया है। एसपी सिटी ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम के सभी जुलूस पूर्व निर्धारित मार्ग और परंपराओं के अनुसार ही निकाले जाएंगे। किसी नई परंपरा या नए रूट की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन द्वारा तय मानकों से अधिक ऊंचाई वाले ताजियों पर प्रतिबंध रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोमवती अमावस्या कल, चित्रकूट मेले के लिए यूपी के इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट

उन्होंने कहा कि जुलूसों में तलवार, भाले या किसी भी प्रकार के हथियारों के प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी। आपत्तिजनक पोस्टर, बैनर और भड़काऊ पर्चे लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को लेकर भी सख्ती दिखाई गई। एसपी सिटी ने बताया कि पोस्टर, बैनर और पर्चे छापने वाली प्रिंटिंग प्रेसों का सत्यापन कराया जा रहा है। किसी भी भड़काऊ सामग्री की छपाई पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RRB NTPC परीक्षा: बरेली-गाजियाबाद और गोरखपुर-लखनऊ स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल

कमेटी के पदाधिकारी एसपी सिटी से मिले

मोहर्रम के सिलसिले में सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले से मिला। 17 जून से शुरू होने वाले मोहर्रम जुलूसों एवं कार्यक्रमों की एसपी सिटी को सूची सौंपी। अली हैदर रिजवी एवं तालिब जैदी ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से जुलूस के कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की। इसके अलावा बैठक में एडीएम सिटी ब्रजेश कुमार एवं एसपी सिटी विनायक गोपल भोसले से अन्य व्यवस्थाओं को लेकर भी बातचीत की। कहा जुलूसों के दौरान पुलिस सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, बिजली-पानी-सफाई व्यवस्था एवं जुलूसों के मार्गों की मरम्मत कराई जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में 15, 18 और 19 जून को हल्की बूंदाबांदी के आसार, भारी बारिश की संभावना कम

17 को हो सकती है मोहर्रम की पहली तारीख

अली हैदर रिजवी ने बताया कि मोहर्रम की पहली तारीख 17 जून को होने की संभावना है। चांद रात से ही अजादारी मजलिसों का सिलसिला शुरू हो जाएगा। दूसरी ओर, एसपी सिटी दफ्तर में एडीएम सिटी एवं एसपी सिटी के साथ हुई बैठक में मोहर्रम जुलूसों के कार्यक्रमों में सुचारू व्यवस्था बनाये रखने पर विचार विमर्श किया। मोहर्रम शांति समिति की बैठक में सैयद शाह अब्बास सफवी, जैनुर राशिदीन सिद्दीकी, अली हैदर रिजवी, हाजी शमशाद अली, नियाज हुसैन गुड्डू, तालिब अली जैदी, मासूम असगर, तनजीर अंसार, शकील जै़दी, सज्जाद मेंहदी, हैदर अब्बास रिजवी, हाजी शीराज रहमान, मासूम असगर, हसन मुर्तजा, हैदर अली, शब्बीर हुसैन एवं मातमी अंजुमनों के प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पीएसी और आरएएफ रहेगी तैनात

मोहर्रम के दौरान शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल, पीएसी और आरएएफ की तैनाती की जाएगी। ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी से जुलूसों की निगरानी होगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।