मोहर्रम को लेकर कड़ाधाम पुलिस ने की शांति समिति की बैठक
Kausambi News - आगामी पर्व मोहर्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार शाम थाना कड़ा धाम क्षेत्र के हब्बूनगर चौकी अंतर्गत घोसियाना गांव
मोहर्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार शाम थाना कड़ा धाम क्षेत्र के हब्बूनगर चौकी अंतर्गत घोसियाना गांव में पुलिस ने शांति समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में थानाध्यक्ष विनीत सिंह ने ग्रामीणों और ताजियादारों से सुरक्षा एवं व्यवस्था संबंधी चर्चा की। बैठक के बाद थानाध्यक्ष ने गांव में भ्रमण कर इमाम चौक और ताजिया जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया। मार्ग में रखे ईंट, पत्थर तथा शटरिंग सामग्री को तत्काल हटाने के निर्देश दिए, ताकि जुलूस के दौरान किसी प्रकार की बाधा न हो। मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या के समाधान के लिए शीघ्र निकासी और साफ-सफाई कराने को भी कहा।
पुलिस ने ताजियादारों से वालंटियरों की सूची उपलब्ध कराने तथा इमाम चौक पर रखे ताजियों की निगरानी के लिए स्वयंसेवकों की टीम गठित करने के निर्देश दिए। बैठक में चौकी प्रभारी हब्बूनगर मुकेश कुमार, ग्राम प्रधान एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन