सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं मुहर्रम : एसडीएम
Kausambi News - आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने के लिए एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया, साथ ही सामाजिक सौहार्द और भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए रविवार को सैनी थाने में पीस कमेटी के सदस्यों के साथ एसडीएम सिराथू योगेश कुमार गौड़ ने बैठक की। एसडीएम ने बैठक में मौजूद संभांत लोगों, ताजियादारों, धर्मगुरुओं से कहा की सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा कानून-व्यवस्था को बनाए रखा जाए। आपसी भाईचारा, सामाजिक समरसता और धार्मिक सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाया जाए। थाना प्रभारी त्रिलोकी नाथ पांडेय ने कहा कि मोहर्रम आस्था एवं अनुशासन का पर्व है जिसे परंपरागत रूप से शांति के साथ मनाया जाता रहा है। सभी आयोजक निर्धारित नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचनाओं से दूर रहें।
इस मौके पर एसआइ शेर सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य मुंसब अली उस्मानी, मोहम्मदअवैश, कुर्बान रजा आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन