मोहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक
Gauriganj News - अमेठी में पीपरपुर थाना में आगामी त्योहारों और मोहर्रम की तैयारियों के लिए शांति समिति की बैठक हुई। क्षेत्रीय नागरिकों, धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। थाना प्रभारी ने भाईचारा बनाए रखने और अफवाहों से बचने की सलाह दी। ताजियों में हरे बांस या लोहे की छड़ का उपयोग न करने का सुझाव दिया गया।

अमेठी। थाना पीपरपुर परिसर में आगामी त्योहारों एवं मोहर्रम के मद्देनजर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्र ने कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने निर्देश दिया कि रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग न किया जाए। मोहर्रम के दौरान निकलने वाले ताजियों में हरे बांस या लोहे की छड़ का उपयोग न करने की सलाह दी गई, क्योंकि बिजली के तारों से दुर्घटना की आशंका रहती है।
सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन