सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
Kausambi News - बकरीद का त्योहार शांति से मनाने के लिए शुक्रवार को सम्राट उदयन सभागार में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा और पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत ने सुझाव मांगे और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। सभी नागरिकों ने प्रशासन को सहयोग का आश्वासन दिया।
बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को सम्राट उदयन सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा और पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत की संयुक्त अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जनपद के संभ्रांत नागरिकों व धर्मगुरुओं ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से त्योहार पर आने वाली समस्याओं को दूर करने के सुझाव मांगे। दिक्कतों को दूर करने का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा ने अपील की कि सभी लोग त्योहार को पारंपरिक भाईचारे के साथ मनाएं। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने सोशल मीडिया पर विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी भ्रामक या आपत्तिजनक पोस्ट को शेयर न करें।
एसपी ने साफ किया कि जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है और संवेदनशील इलाकों की ड्रोन व सीसीटीवी से विशेष निगरानी की जाएगी। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। बैठक में सभी संभ्रांत नागरिकों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिले के समस्त क्षेत्राधिकारी, उपजिलाधिकारी (एसडीएम) और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन