भाजपा ने गिनाईं केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां
Kausambi News - भाजपा के विशेष संपर्क अभियान के तहत सिराथू मंडल में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। मौर्य ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था बेहतर हुई है और गुंडा माफिया का सफाया हो चुका है।
भाजपा के विशेष संपर्क अभियान के तहत रविवार को सिराथू मंडल क्षेत्र में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने जनसंपर्क किया। इस दौरान लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने तथा उत्तर प्रदेश सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आधारभूत संरचना, डिजिटल सेवाओं, गरीब व किसान कल्याण और आत्मनिर्भर भारत के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। लोगों को आवासीय सुविधाओं का लाभ मिल रहा है तो घरों में नल से पानी पहुंचने लगा है।
इतना ही नहीं महिलाओं को शौंच के लिए अब बाहर नहीं जाना पड़ रहा। प्रदेश सरकार ने कानून-व्यवस्था, सड़क, स्वास्थ्य और किसान कल्याण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। प्रदेश में आज एक भी गुंडा माफिया नहीं बचा है। यदि कोई बचा है तो या तो वह सुधर गया है या फिर जेल की सलाखों में सड़ रहा है। सम्पर्क अभियान में जिला मंत्री अर्चना चौरसिया, मंडल अध्यक्ष विनय पांडेय, मंडल महामंत्री विपिन यादव, दीपु शुक्ला, अमन मिश्रा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन