12 साल बेमिसाल' अभियान के तहत ठाकुरगंज पहुंचे अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष
ठाकुरगंज में भाजपा द्वारा आयोजित '12 साल बेमिसाल' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सरदार लखविंदर सिंह लक्खा ने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की और कार्यकर्ताओं की भूमिका की प्रशंसा की।

ठाकुरगंज, निज संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम 12 साल बेमिसाल" जनसंपर्क अभियान के तहत शनिवार को ठाकुरगंज में कार्यक्रम आयोजित कर पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार लखविंदर सिंह लक्खा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह एवं जिला महामंत्री मनीष सिन्हा भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरदार लखविंदर सिंह लक्खा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में पार्टी कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्यक्रम में भाजपा प्रवक्ता कौशल किशोर यादव, नगर अध्यक्ष अतुल सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश हेंब्रम, जिला प्रवक्ता अरुण सिंह, जिला उपाध्यक्ष बिजली सिंह, युवा मोर्चा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष गौतम चंद्रवंशी, नगर महामंत्री चंद्रकांत गौतम, महामंत्री आनंद गोस्वामी, लक्ष्मण झा, कुलभूषण सिंह, सिपाही यादव, संजय पोद्दार, शेखर चंद्र अग्रवाल, नरेश जैन, सुरित सरकार, अधिवक्ता बलराम साह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा आगामी जनसंपर्क अभियानों को सफल बनाने का संकल्प लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन