नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में कार्यक्रम
Kausambi News - राजकीय महाविद्यालय सिराथू में गुरुवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य प्रो. संजय प्रसाद शर्मा की देखरेख में हस्ताक्षर अभियान और मिस्ड कॉल अभियान चलाया गया। प्रो. स्मिता पॉल ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को निर्णय-निर्माण में शामिल करेगा।

राजकीय महाविद्यालय सिराथू में गुरुवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य प्रो. संजय प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। मिशन शक्ति प्रभारी डॉ. जसविंदर कौर के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। जबकि, मिस्ड कॉल अभियान का संचालन प्रो. स्मिता पॉल ने किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए जनजागरूकता फैलाने पर बल दिया। प्रो. स्मिता पॉल ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं को निर्णय-निर्माण की मुख्यधारा में लाकर देश के विकास को नई दिशा देगा। डॉ. विकास चंद्र ने इसे महिलाओं को राजनीति में सशक्त प्रतिनिधित्व देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।
इस मौके पर प्रो. मीरा पाल, डॉ. उत्तम कुमार शुक्ला, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. विपुल सिंह आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन