सूरज की तल्खी से बढ़ी बेचैनी, प्रचंड गर्मी ने किया बेहाल
Kanpur News - कानपुर देहात में गर्मी ने प्रचंड रूप ले लिया है, पारा 40 डिग्री पर पहुँच गया है। लोग गर्मी से बेहाल हैं और स्वास्थ्य समस्याओं की संख्या बढ़ रही है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगी हुई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक कोई बदलाव नहीं होने की भविष्यवाणी की है।

कानपुर देहात, संवाददाता। जिले में सूरज के तल्ख तेवर व पारा में हो रहे इजाफा से गर्मी और प्रचंड हो गई है। गर्मी से लोगों के साथ पशु-पक्षी बेहाल हैं। इसके साथ ही गर्म हवा के थपेड़े राहगीरों को झुलसा रहे हैं। शुक्रवार को तेज धूप व गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाकर रख दिया। दोपहर में पारा 40 डिग्री पर पहुंचने व तेज धूप से बेहाल राहगीर छाया तलाशते नजर आए। जनपद में गर्मी की रफ्तार हर दिन बढ़ती जा रही है। जबकि पारा बढ़ने के साथ ही प्रचंड गर्मी से जन जीवन अस्त-व्यस्त है।आसमान में दहकते सूरज की तपन व गर्म हवा के थपेड़ों से लोगों के साथ ही पशु-पक्षी बेहाल हो रहे हैं।
गर्मी के साथ बिजली की कटौती व लो वोल्टेज के साथ ट्रिपिंग की समस्या से उपभोक्ताओं की हालत खराब होने लगी है। उमसभरी गर्मी से लोगों का दिन का चैन छिनने के साथ रात की नींद खराब हो रही है। गुरूवार रात में पारा सामान्य से करीब पौने दो डिग्री नीचे जाकर 10.4 डिग्री रहा। लेकिन बिजली की किल्लत से लोग गर्मी से परेशान रहे। शुक्रवार को दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप व गर्म हवा लोगों को झुलसाने लगी। दोपहर में पारा सामान्य से करीब पौने तीन डिग्री ऊपर जाकर 40 डिग्री पर पहुंच गया। इसके साथ ही चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेचैन कर दिया। जबकि करीब चार किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली गर्म उत्तर पूर्वी हवा राहगीरों को झुलसाती रही। सीएसए के मौसम विभागके तकनीकी अधिकारी अजयमिश्र ने बताया कि अगले पांच दिन तक मौसममें कोई खास बदलाव निीं होगा। आसमान साफ रहने व तेज धूप के साथ ही तेज हवाएं जारी रहेगी।बदला मौसम खराब कर रहा सेहत,मरीजों की भारी भीड़मौसम की तल्खी से लोगों की सेहत खराब हो रही है। बड़ी संख्या में लोग उल्टी दस्त बुखार सीने व पेट दर्द, पानी की कमी, लीवर किडनी आदि की बीमारी से परेशान होकर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी मेडिकल कालेज की ओपीडी में 928 नए व ढाई सौ पुराने मरीज इलाज कराने पहुंचे। इससे यहां उपचार व जांच की महज खानापूरी हो रही है। अधिकांश मरीजों को जहां दवा लिखकर टरका दिया गया। वहीं जांच के लिए मरीज तेज धूप में भटकते रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन