Rising Temperatures in Farrukhabad Heat Hits 40 C Streets Deserted पारा चढ़ा, सूर्यदेव की तपिश ने किया बेहाल, Farrukhabad-kannauj Hindi News - Hindustan
More

पारा चढ़ा, सूर्यदेव की तपिश ने किया बेहाल

Farrukhabad-kannauj News - फर्रुखाबाद में अप्रैल के अंत में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे लोग परेशान हैं। सुबह 9 बजे के बाद से गर्मी का एहसास होने लगा है और दोपहर में सड़कें सुनसान रहती हैं। दिहाड़ी मजदूरों और किसानों को सबसे अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।

Fri, 17 April 2026 11:32 PMNewswrap हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
share
पारा चढ़ा, सूर्यदेव की तपिश ने किया बेहाल

फर्रुखाबाद, संवाददाता। बैसाख माह के अंतिम दिनों में ही गर्मी अपना मिजाज दिखाने लगी है। ऐसे में लोगों की चिंता बढ़ी है कि आगे ज्येष्ठ माह में क्या होगा। पारा 40 के पार पहुंच जाने से लोगों का हाल बेहाल हो गया। सुबह 9 बजे के बाद से ही दोपहर जैसे हालात लगने लगे। दोपहर में सड़कें सूनसान दिखायी पड़ी। अप्रैल महीने में पारा तेजी के साथ बढ़ रहा है। पिछले दो दिनो से तो अचानक गर्मी ने तेजी पकड़ी है। सूर्यदेव की तपिश से दस बजे के बाद ही घर से निकलना मुश्किल पड़ रहा है। दोपहर के समय तो सड़कें सूनसान दिख रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:झुलसाने वाली गर्मी के लिए हो जाएं तैयार, चालीस पहुंचेगा पारा

बाजारों में आम दिनों की तरह ज्यादा भीड़ नहीं थी। शुक्रवार को गर्मी के जो हालात थे उसमें लोग सिर और मुंह ढककर बाहर निकलते दिखे। सबसे ज्यादा दिक्कते दिहाड़ी मजदूर और खेत में काम करने वाले किसानों को हो रही है। गर्मी को देखते हुये अस्पतालों में उल्टी, दस्त, बुखार और डिहाईड्रेशन के मरीज बढ़ गये हैं। तो वहीं बिजली की आंख मिचौनी से लोगों की परेशानी हो रही है। दिन में कई बार अघोषित कटौती से पंखे भी जवाब दे रहे हैं। मौसम के जानकारों का कहना है कि अगले तीन चार दिन तक पारा और चढ़ेगा। प्रशासन की ओर से पहले ही लू से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की जा चुकी है।पारा चढ़ा, सूर्यदेव की तपिश ने किया बेहाल40 से पार पहुंचा पारा, दोपहर में सड़कें सूनसानफोटो 5परिचय चटक धूप को देखकर कुछ इस तरह से िनकलते हुये ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारा पहुंचा 39 पार, गर्मी से रहें सावधान
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी लोगों को आ रहा पसीना, शरीर में हो रहा झुलसन का एहसास

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।