कमिशनर व डीएम ने स्वगणना कर किया जनगणना का आगाज
Kanpur News - कमिशनर व डीएम ने स्वगणना कर किया जनगणना का आगाज कमिशनर व डीएम ने स्वगणना कर किया जनगणना का आगाज कमिशनर व डीएम ने स्वगणना कर किया जनगणना का आगाज

कानपुर। कमिश्नर के विजेंद्र पांडियन और डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने गुरुवार को स्वयं स्वगणना कर जनगणना का शुभारंभ किया। दोनों आला अफसरों ने शहरवासियों से बढ़ चढ़कर स्वगणना करने की अपील की। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह एवं उनकी पत्नी रश्मि सिंह ने सिविल लाइन स्थित डीएम आवास पर स्व-गणना कर जनपदवासियों से जनगणना में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि नागरिक पहले से स्व-गणना कर लेंगे तो प्रगणकों को गणना कार्य में काफी सुविधा होगी। प्रक्रिया अधिक सरल और त्वरित हो जाएगी। डीएम ने बताया कि प्रदेश में स्वगणना का चरण 07 मई से 21 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है।
इसके उपरांत 22 मई से 20 जून 2026 के बीच प्रगणक घर-घर जाकर सत्यापन एवं गणना का कार्य किया जाएगा। नागरिक स्वयं अपने मोबाइल के माध्यम से जनगणना पोर्टल पर जाकर स्व-गणना कर सकते हैं। स्व-गणना के लिए नागरिकों को जनगणना पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। परिवार के मुखिया का नाम एवं 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करने के बाद ओटीपी के माध्यम से सत्यापन किया जाएगा। एक मोबाइल नंबर से केवल एक परिवार का ही पंजीकरण किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति देश में कहीं से भी अपने अथवा अपने परिवार की स्व-गणना कर सकता है। वहीं, कमिश्नर ने कार्यालय में बैठकर स्वगणना की।जनगणना के स्वगणना चरण के प्रारंभ होने पर गुरुवार को नर्वल तहसील में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। तहसील नरवल के प्रगणकों और सुपरवाइजरों ने बाइक रैली निकालकर आमजन को स्वगणना के लिए प्रेरित किया। रैली तहसील नरवल से शुरू होकर टौंस चौराहा तक निकाली गई। जीजीआईसी नर्वल में छात्राओं ने जनगणना जागरूकता से जुड़े पोस्टर, रंगोली और अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से स्वगणना का संदेश दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन