Heat Wave Alert Rising Temperatures in Uttar Pradesh as States Face Weather Changes धीरे-धीरे बढ़ने लगी गर्मी, पारा 37 पर, Kanpur Hindi News - Hindustan
More

धीरे-धीरे बढ़ने लगी गर्मी, पारा 37 पर

Kanpur News - उत्तर प्रदेश में हीट वेव की शुरुआत होने वाली है। तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है, मंगलवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि पांचवां विक्षोभ 18 अप्रैल तक प्रदेश को प्रभावित करेगा, जिसके बाद हीट वेव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

Tue, 14 April 2026 06:04 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share
धीरे-धीरे बढ़ने लगी गर्मी, पारा 37 पर

कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश छोड़ ज्यादातर राज्यों में अभी से हीट वेव शुरू हो गई है। प्रदेश में पांचवां विक्षोभ गुजर जाने के बाद तेजी से तापमान चढ़ेगा और तेज गर्मी की शुरुआत हो जाएगी। मंगलवार को दिन का पारा फिर 37 डिग्री पार कर गया। इससे पहले दो अप्रैल को भी ऐसा ही हुआ था। इसके विपरीत रात के तापमान में कमी दर्ज की गई है। पांचवां विक्षोभ बुधवार शाम तक दस्तक देगा। इससे कश्मीर समेत आसपास के कई राज्य प्रभावित होंगे। इसमें उत्तर प्रदेश भी शामिल है। पश्चिमी यूपी तक इसका असर संभावित है। 17 और 18 अप्रैल को इसका अधिक प्रभाव दिखेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में अब कहर बरपाएगी गर्मी, अभी से बढ़ने लगा पारा, इस दिन से शुरू हो जाएगा हीट वेव

पश्चिमी यूपी में तेज लेकिन पूर्वी में सुस्त हवाएं चलेंगी। प्रदेश में कई स्थानों पर हवा की रफ्तार 25 से 30 किमी प्रति घंटा से अधिक हो गईं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 से 37.2 डिग्री सेल्सियस हो गया। दो अप्रैल के बाद अब अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक हुआ है। आठ अप्रैल को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री था जो 14 अप्रैल को यानी सात दिनों के बाद 14.6 डिग्री बढ़ चुका है। इससे धीरे-धीरे बढ़ती गर्मी का अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके विपरीत रात का तापमान अभी भी नरम है। रात का पारा 2.2 डिग्री गिरकर 16.8 डिग्री रहा। यह सामान्य से 3.5 डिग्री कम है। ऐसे में रात अभी भी सुहानी बनी है। दिन में शुष्क मौसम से गर्मी का अहसास शुरू होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार पांचवें विक्षोभ का असर 18 तक रहेगा। इसके बाद यूपी भी हीट वेव की चपेट में आ जाएगा। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा का कहना है कि फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। पर तेज हवाएं चल सकती हैं। तापमान में अभी भी उतार-चढ़ाव हो सकता है।तापमान पर एक नजरअप्रैल अधिकतम न्यूनतम10 32.1 15.011 34.9 20.212 35.6 18.213 36.0 19.014 37.2 16.8

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, रात का पारा 24 के पार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज का मौसम 14 अप्रैल: दिल्ली और यूपी में बढ़ेगी गर्मी, इन राज्यों तेज गरज के साथ होगी बारिश

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।