Temperature Rise in Prayagraj After Western Disturbance - Forecasts of 41-42 C गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, रात का पारा 24 के पार, Prayagraj Hindi News - Hindustan
More

गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, रात का पारा 24 के पार

Prayagraj News - प्रयागराज में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कम होने के बाद तापमान में वृद्धि हो रही है। पिछले पांच दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगभग पांच डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है। आगामी छह दिनों में अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Tue, 14 April 2026 11:08 AMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज
share
गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, रात का पारा 24 के पार

प्रयागराज। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के बाद तापमान बढ़ने लगा है। दिन और रात के तापमान में वृद्धि होने से लोग परेशान होने लगे हैं। पिछले पांच दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में लगभग पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो चुकी है। वहीं आगामी छह दिनों तक अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस होने के आसार हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि रविवार रात का न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस था। यानी 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी ने पकड़ी रफ्तार, रात का पारा 24 के पार

इससे पहले 4 सितंबर 2025 को 24 डिग्री सेल्सियस से अधिक न्यूनतम तापमान था। मौसम विभाग के अनुसार 14 से 19 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पछुवा हवाएं बनेंगी लू,अब बढ़ेगी गर्मी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bihar Weather: बिहार में चार दिनों तक गर्मी का टॉर्चर, मानसून कमजोर होने से कम बरसेंगे बदरा; मौसम का हाल

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।