aaj ka Mausam kaisa rahega 14 April up bihar delhi jammu weather today update आज का मौसम 14 अप्रैल: दिल्ली और यूपी में बढ़ेगी गर्मी, इन राज्यों तेज गरज के साथ होगी बारिश, Weather Hindi News - Hindustan
More

आज का मौसम 14 अप्रैल: दिल्ली और यूपी में बढ़ेगी गर्मी, इन राज्यों तेज गरज के साथ होगी बारिश

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में तेज गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पहाड़ी राज्यों में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

Tue, 14 April 2026 01:41 AMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share
आज का मौसम 14 अप्रैल: दिल्ली और यूपी में बढ़ेगी गर्मी, इन राज्यों तेज गरज के साथ होगी बारिश

Aaj ka Mausam 14 April: अप्रैल के तीसरे हफ्ते में पूरे भारत के मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहले हफ्ते में उत्तर भारत ने जमकर बारिश और ओलावृष्टि देखी, लेकिन अब जैसे-जैसे अप्रैल का महीना बढ़ रहा है मौसम में गर्मी की मार भी बढ़ रही है। वहीं दूसरी तरफ पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 14 अप्रैल को देश की राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और और बिहार के कुछ इलाकों में तेज धूप खिलेगी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान 39 डिग्री के ऊपर जाने की आशंका है। वहीं, पूर्वोत्तर के राज्यों में तापमान के सामान्य से नीचे रहने का अनुमान है।

दिल्ली और उसके आसपास के राज्य भले ही इस समय गर्मी की तपिश झेलने की शुरुआत कर रहे हों, लेकिन पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में अभी भी बारिश का मौसम बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक नागालैंड, मणिपुर, असम, मिजोरम, त्रिपुरा जैसे राज्यों में मंगलवार को तेज गरज के साथ बादल छाए रहेंगे। कई जगह पर बिजली गिरने के साथ-साथ तेज बारिश की संभावना भी बनी हुई है। हालांकि, बीच-बीच में तेज धूप के निकलने की वजह से तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

पहाड़ी क्षेत्र जैसे-जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल जैसे राज्यों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि, कई जगहों पर बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले समय में यहां पर तेज बारिश की संभावना है। पंजाब, हरियाणा की बात करें, तो इन राज्यों में मौसम साफ रहेगा। हालांकि पाकिस्तानी सीमा से सटे कुछ इलाकों में बादल छाए रहने की संभावन बनी हुई है।

मध्य प्रदेश, छत्तीशगढ़ और गुजरात जैसे राज्यों में गर्मी धीरे-धीरे अपने रौद्र रूप की तरफ आगे बढ़ रही है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इन राज्यों में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। गुजरात के कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं, जबकि कच्छ और महाराष्ट्र के सौराष्ट्र वाले क्षेत्रों और मध्य-प्रदेश और छत्तीशगढ़ के कुछ इलाकों में मौसम साफ रहेगा। आने वाले कुछ दिनों में इन राज्यों में लू चलने की संभावना बनी हुई है।

देश के दक्षिण राज्यों की बात करें तो यहां पर उमस वाली गर्मी का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक में आने वाले कुछ दिनों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। इसके साथ ही केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, मुख्य तौर पर मौसम साफ ही रहेगा।

कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, जानें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।