Government Celebrates 12 Years with Welfare Camp and Health Fair in Sarasoul जन कल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेला का किया गया आयोजन, Kanpur Hindi News - Hindustan
More

जन कल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेला का किया गया आयोजन

Kanpur News - सरसौल में केन्द्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जन कल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना तोमर और अन्य अधिकारियों ने किया। ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई, जिससे उन्हें सरकारी लाभ प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

Sun, 14 June 2026 08:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share
जन कल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेला का किया गया आयोजन

सरसौल। सरसौल ब्लॉक के परिसर में रविवार को केन्द्र सरकार के 12 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जन कल्याण शिविर व स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख सरसौल डॉ. विजय रत्ना तोमर, जिला विकास अधिकारी आत्म प्रकाश रस्तोगी, प्रधान संघ अध्यक्ष सरसौल ब्लॉक रोहित तोमर, रामकुमार ग्राम प्रधान के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। शिविर में सरकारी योजनाओं से संबंधित स्टॉल लगाए गए। ब्लॉक प्रमुख डॉ. विजय रत्ना तोमर और डीडीओ आत्म प्रकाश रस्तोगी ने स्टॉलों का निरीक्षण किया। जिला विकास अधिकारी आत्मप्रकाश रस्तोगी ने कहा कि जिले के सभी ब्लॉकों में तीन दिवसीय कार्यक्रम सरकार द्वारा चलाया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर और स्वास्थ्य मेला का शुभारंभ

मंच का संचालन अजय मिश्रा ने किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कड़ा और सिराथू में लगा जनकल्याण मेला
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन में नई ऊंचाइयों को छुआ : रमापति शास्त्री

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।