Empowering Women Live Broadcast of Nari Shakti Vandan Conference in New Delhi भारत का लोकतंत्र महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से होगा मजबूत, Kanpur Hindi News - Hindustan
More

भारत का लोकतंत्र महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से होगा मजबूत

Kanpur News - फोटो कानपुर। प्रमुख संवाददाता सरसैय्या घाट स्थित नवीन सभागार में नई दिल्ली में चल रहे

Mon, 13 April 2026 07:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, कानपुर
share
भारत का लोकतंत्र महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से होगा मजबूत

सरसैय्या घाट स्थित नवीन सभागार में नई दिल्ली में चल रहे नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सजीव प्रसारण देखा गया। विधायक नीलिमा कटियार व सरोज कुरील ने महिलाओं के साथ टोल फ्री नंबर 9667173333 पर मिस कॉल कर नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति अपना समर्थन दर्ज कराया। विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि भारत का लोकतंत्र महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ और अधिक मजबूत हो रहा है। अब निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भूमिका और अधिक प्रभावी होगी। विधायक सरोज कुरील ने कहाकि महिलाओं की भागीदारी बढ़े बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं सामाजिक, आर्थिक तथा प्रशासनिक क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम : निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी : रहाटकर

इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री वंदना सरिता, मालती देवी, गरिमा यादव, रेनू कुमारी तथा संगीता श्रीवास्तव को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाएं समर्थन दे रहीं : भाजपा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण की सशक्त प्रेरणा : सरावगी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।