नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण की सशक्त प्रेरणा : सरावगी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा बताया। 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' महिलाओं को समान अधिकार और राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने की ऐतिहासिक पहल है। प्रधानमंत्री ने इसे 2023 में पेश किया, जबकि कांग्रेस इसे 30 वर्षों तक पारित नहीं कर पाई।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा है कि नारी शक्ति केवल समाज की आधारशिला ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे सशक्त प्रेरणा भी है। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ इसी संकल्प का साकार रूप है, जो महिलाओं को समान अधिकार और राजनीतिक भागीदारी में सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सोमवार को आयोजित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में संबोधन को सुनने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय में विशेष इंतजाम किए गए थे। वर्चुअल माध्यम से संजय सरावगी और मंत्री दिलीप जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री को सुना।
कार्यक्रम के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि राज्यसभा और लोकसभा में प्रधानमंत्री ने वर्ष 2023 में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पेश किया। कांग्रेस इसे 30 वर्षों तक पारित नहीं कर पाई। यह प्रधानमंत्री की दृढ़ इच्छाशक्ति है कि महिलाओं को भी कानून बनाने में समान भागीदारी मिलनी चाहिए। इसलिए 16 से 18 अप्रैल तक लोकसभा और राज्यसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है। मौके पर पार्टी उपाध्यक्ष अनामिका पासवान, एमएलसी अनामिका सिंह, निवेदिता सिंह, प्रीति शेखर आदि थीं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन