Women Empowerment Bill A New Dawn for Women Representation in India नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाएं समर्थन दे रहीं : भाजपा, Delhi Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाएं समर्थन दे रहीं : भाजपा

नई दिल्ली में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा हो रही है, जिससे महिलाओं में नया जोश देखने को मिल रहा है। भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि महिलाएं समर्थन कर रही हैं। फैशन डिजाइनर रिद्धिमा कपूर ने इसके लिए सराहना की है। भाजपा सरकार महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व देकर नए भारत का निर्माण कर रही है।

Mon, 13 April 2026 07:17 PMAshish Singh हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
नारी शक्ति वंदन अधिनियम को महिलाएं समर्थन दे रहीं : भाजपा

नई दिल्ली, ‌‌व.सं.। नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर संसद में चर्चा कर उसे पारित करवाने को लेकर महिलाओं की आंखों में एक नया जोश दिख रहा है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि महिलाएं इस अधिनियम पर चर्चा कर समर्थन दे रही हैं। उन्होंने बताया कि फैशन डिजाइनर रिद्धिमा कपूर साहनी ने नारी सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे कार्यों का स्वागत किया है। प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष योगिता सिंह ने कहा कि आजादी के समय से महिलाओं ने देश निर्माण में सहयोग दिया पर नीति निर्माण में उन्हें भागीदारी नहीं मिल रही थी। लेकिन, भाजपा सरकार इस अधिनियम को लाकर विधानमंडल व संसद में महिलाओं का उचित प्रतिनिधित्व देकर नए भारत का उदय कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति राष्ट्र निर्माण की सशक्त प्रेरणा : सरावगी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं के लिए ऐतिहासिक कदम है नारी शक्ति अधिनियम: विधायक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्वर्णिम भारत की यात्रा में सारथी हैं नारी : डॉ. गरिमा उपाध्याय

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।