मनूचा कालेज में छात्राओं ने बनायी मानव शृंखला, निकाली रैली
Ayodhya News - अयोध्या में राजा मोहन गर्ल्स पीजी कॉलेज में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए। छात्राओं ने मानव शृंखला बनाई और जनसमर्थन दर्ज कराया। प्राचार्य ने शपथ दिलाई और जागरूकता रैली निकाली, जिसमें छात्राओं ने सक्रिय भाग लिया।

अयोध्या, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए राजा मोहन गर्ल्स पीजी कॉलेज में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छात्राओं एवं प्राध्यापिकाओं ने मिलकर मानव शृंखला बनाकर समाज में एकजुटता और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं ने शासन द्वारा जारी मिस्ड कॉल नंबर पर कॉल कर जनसमर्थन भी दर्ज कराया। इसके साथ ही महाविद्यालय की प्राचार्य द्वारा नारी शक्ति वंदन अभियान के समर्थन में सभी छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को शपथ दिलाई गई, जिसे सभी ने उत्साहपूर्वक ग्रहण किया।प्राचार्य के नेतृत्व में महाविद्यालय से कंधारी बाजार तक एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोगों को अभियान के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर प्राचार्य महोदय प्रो. मंजूषा मिश्रा, प्रो. मीनू दूबे, प्रो. प्रज्ञा मिश्रा, प्रो. कविता सिंह, असिस्टेंट प्रो. ज्योतिमा सिंह सहित अन्य प्राध्यापिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समाज की प्रगति तभी संभव है जब महिलाएं हर क्षेत्र में समान रूप से आगे बढ़ें और उन्हें उचित अवसर एवं सम्मान मिले। इस प्रकार के जनजागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में अहम भूमिका निभाते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन