kanpur Sex racket mastermind brutally beats teenager in school urinates on head सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंड ने स्कूल में किशोर को बेरहमी से पीटा, सिर पर पेशाब भी किया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंड ने स्कूल में किशोर को बेरहमी से पीटा, सिर पर पेशाब भी किया

कानपुर में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार रोहित वर्मा और उसके अपराधी दोस्त साहिलद्वारा एक किशोर को यातना देने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। दोनों एक बंद स्कूल के बरामदे में उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान साहिल उसके सिर पर पेशाब भी किया।

Tue, 7 April 2026 08:21 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, कानपुर
share
सेक्स रैकेट के मास्टरमाइंड ने स्कूल में किशोर को बेरहमी से पीटा, सिर पर पेशाब भी किया

UP News: यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कल्याणपुर में सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार रोहित वर्मा और उसके अपराधी दोस्त साहिल उर्फ मुसीबत द्वारा एक किशोर को यातना देने के वीडियो वायरल हो रहे हैं। दोनों एक बंद स्कूल के बरामदे में उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान साहिल उसके सिर पर पेशाब भी करता है। किशोर भईया-भईया कहते हुए छोड़ देने की गुहार लगा रहा है लेकिन दोनों की यातनाएं बढ़ती गईं। रोहित यह भी कह रहा है कि ‘अब एसपी साउथ को बुला रहे हैं, तू जेल जाएगा’। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो बर्रा के आई ब्लॉक स्थित एक पार्क में बने सरकारी स्कूल का है। साहिल बर्रा थाने से वांछित भी है। पुलिस साहिल की तलाश में जुट गई है।

कल्याणपुर में क्राइम ब्रांच ने बीते सप्ताह छापा मारकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने गिरोह के सरगना बर्रा निवासी रोहित वर्मा को गिरफ्तार किया था। आरोपित के पास एक फर्जी प्रेस कार्ड भी बरामद हुआ था। इधर सोमवार को कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। 17 सेकेंड के पहले वीडियो में रोहित जूता लेकर खड़ा है, जबकि उसका साथी साहिल लड़के को डंडे से पीट रहा है। इस दौरान दोनों उसे गालियां भी दे रहे हैं। 19 सेकंड के दूसरे वीडियो में लड़का रोता नजर आ रहा है और साहिल उसके ऊपर पेशाब कर रहा है। हाथ जोड़ने के बाद भी रहत नहीं आता।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किराये के मकान में सेक्स का धंधा, व्हाट्सऐप से होती थी बुकिंग, 8 गिरफ्तार

पुलिस की पी कैप रख गाड़ी में बदमाशी

वायरल हुए दो अन्य वीडियो में आरोपित एक कार में घूम रहे हैं। गाड़ी में आगे डैशबोर्ड पर पुलिस की पी-कैप रखी है। हूटर बजाने के बाद गाड़ी में गाना चल रहा है कि दबदबा था दबदबा है, दबदबा बना रहेगा...। इस मामले में डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी का कहना है कि लड़के को बंधक बनाकर पीटने के वीडियो प्रकाश में आए हैं। आरोपी रोहित वर्मा वर्तमान में जेल में है। दूसरे आरोपित साहिल उर्फ मुसीबत की तलाश की जा रही है। वीडियो पुराने हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस की शह पर चल रहा था सेक्स रैकेट; चौकी इंचार्ज सस्पेंड, रडार पर 18 होटल

रोहित के साथ केक कटवा रहा सिपाही

वायरल एक अन्य वीडियो में सेक्स रैकेट के सरगना रोहित का पुलिस वाले केक कटवाते नजर आ रहे हैं। बर्रा इंस्पेक्टर रवींद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो में दिख रहा सिपाही दीपक चौधरी है, जिसकी कई शिकायतें आने के बाद उसकी रिपोर्ट बनाकर अधिकारियों को भेजी थी। उसे थाने से हटा दिया गया था। अब सेन पश्चिम पारा में तैनात है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंथली पैकेज पर लड़कियां बुलाते; व्हाट्सएप पर डील, सेक्स रैकेट के अड्डे बने होटल
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।