kanpur nikah dispute over food wedding party clashed with the family बाराती बैग में भरने लगे खाना; निकाह में हो गया बवाल, जमकर चले लात-घूंसे, फिर ऐसे बनी बात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बाराती बैग में भरने लगे खाना; निकाह में हो गया बवाल, जमकर चले लात-घूंसे, फिर ऐसे बनी बात

जानकारी के मुताबिक छोटी बेटी की शादी का खाना-पीना चल रहा था। बाराती पक्ष के कुछ लोग खाना खाने के साथ झोले में भरने लगे। इसका जनाती पक्ष ने विरोध किया। इतने में ही झगड़ा शुरू हो गया। दोनों तरफ से मारपीट हुई। बाराती पक्ष ही आपस में ज्यादा भिड़े।

Mon, 13 April 2026 09:35 AMsandeep हिन्दुस्तान, संवाददाता, बिल्हौर
share
बाराती बैग में भरने लगे खाना; निकाह में हो गया बवाल, जमकर चले लात-घूंसे, फिर ऐसे बनी बात

कानपुर के बिल्हौर के एक गेस्ट हाउस में शनिवार को निकाह का कार्यक्रम अखाड़े का मैदान बन गया। एक गांव के पीडब्लयूडी विभाग कर्मी की दो बेटियों का एक साथ निकाह हुआ। एक बारात के कुछ लोग खाना झोले में भरने लगे तो जनातियों से विवाद होने लगा। मारपीट में दूल्हे के पिता को किसी के पटक देने पर दूल्हा उत्तेजित हो गया। इसके बाद दोनों पक्ष आपस में मारपीट करने लगे। जमकर लात-घूंसे चले। हालांकि बाद में दोनों बेटियों की निकाह की रस्म होने के बाद विदाई हुई। वहीं, तीन तलाक की चर्चाएं भी होती रहीं, जिसे पीड़ित पिता और एसीपी बिल्हौर ने गलत बताया है।

झोले में खाना भरने को लेकर बवाल

पीडब्ल्यूडी विभाग कर्मी के मुताबिक उसकी दो बेटियों की शादी शनिवार को एक गेस्ट हाउस से थी। बड़ी बेटी की बारात पूरा के पास एक गांव से आई थी। छोटी बेटी की बारात कस्बे के एक मोहल्ले से आई थी। छोटी बेटी की शादी का खाना-पीना चल रहा था। बाराती पक्ष के कुछ लोग खाना खाने के साथ झोले में भरने लगे। इसका जनाती पक्ष ने विरोध किया। इतने में ही झगड़ा शुरू हो गया। दोनों तरफ से मारपीट हुई। बाराती पक्ष ही आपस में ज्यादा भिड़े। हालांकि किसी तरह मान-मनौव्वल के बाद निकाह की रस्म अदा कराई गई। बड़ी बेटी का वलीमा कार्यक्रम भी रविवार को हुआ। इसमें पिता शामिल हुआ। मामले को लेकर कस्बे में लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ में लेग पीस कम देने पर बवाल, रेस्टोरेंट मालिक ने ग्राहकों को दौड़ाकर पीटा
ये भी पढ़ें:बिरयानी में लेग पीस न मिलने पर भड़के बाराती, घरातियों से झगड़ा; चलीं कुर्सियां

छोटी बेटी की चौथी में पिता को देख लेने की धमकी

पीड़िता के पिता का कहना है कि उसकी छोटी बेटी और दामाद व ससुर से बात हुई। सबकुछ ठीक हो गया है, लेकिन सोमवार को चौथी पर बवाल में शामिल रहे बारातियों ने देख लेने की धमकी दी है। पीड़ित का कहना है कि वह पुलिस और वकील से मिलकर सुरक्षा का बंदोबस्त करेगा। वहीं इस मामले पर एसीपी बिल्हौर मंजय सिंह ने बताया कि निकाह पढ़े जाने की रस्म से पहले खाने-पीने को लेकर बाराती-जनाती आपस में भिड़े और मारपीट हुई, पुलिस के सामने सबकुछ सामान्य हो गया था, तीन तलाक का आरोप प्राथमिक जांच में गलत है। तहरीर मिली तो कार्रवाई होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले लेग पीस, अब छुआरों पर बवाल; निकाह में छीनाझपटी में चले लाठी-डंडे, 4 घायल

घटना की सूचना पर बिल्हौर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई। कुछ लोगों को हल्की चोटें आई थीं, लेकिन बाद में समझौते के बाद कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। मौलवी ने निकाह की बाकी रस्में पूरी कराईं और दुल्हन की रजामंदी से उसकी विदाई कर दी गई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।