kanpur Clerk wife commits suicide alleges dowry harassment हम खुलेआम करते हैं... स्टेट्स लगा लिपिक की पत्नी ने दी जान, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हम खुलेआम करते हैं... स्टेट्स लगा लिपिक की पत्नी ने दी जान, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

कानपुर में आपूर्ति विभाग में सहायक लिपिक की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इससे पहले महिला ने मोबाइल पर स्टेटस लगाया था, जिसमें लिखा था ‘हम जो करते हैं, खुलेआम करते हैं।’ उधर मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया।

Mon, 16 March 2026 08:20 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, कानपुर
share
हम खुलेआम करते हैं... स्टेट्स लगा लिपिक की पत्नी ने दी जान, दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

Kanpur News: यूपी के कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बर्रा में जिला आपूर्ति विभाग में सहायक लिपिक की पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इससे पहले महिला ने मोबाइल पर स्टेटस लगाया था, जिसमें लिखा था ‘हम जो करते हैं, खुलेआम करते हैं।’ सूचना पर घर पहुंचे मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाकर हंगामा किया। वहीं, पति का कहना है कि वह सो रहा था। इसी दौरान पत्नी ने पंखे से दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब पत्नी का शव उसके पैरों पर गिरा तो उसे घटना की जानकारी हुई। फिलहाल पुलिस ने मायके वालों की तहरीर पर पति, जेठ, जेठानियों पर रिपोर्ट दर्ज कर पति को हिरासत में लिया है।

बर्रा के ई-ब्लॉक विश्वबैंक निवासी सागर पोरवाल जिला आपूर्ति विभाग में सहायक लिपिक हैं और वर्तमान में लखनऊ में कार्यरत हैं। उनकी शादी 10 फरवरी 2020 को औरैया के पनहर गांव निवासी 28 वर्षीय श्रद्धा से हुई थी, जिससे उनकी दो बेटियां अक्षिता व यति हैं। श्रद्धा के पिता ज्ञानेंद्र कुमार पेशे से किसान हैं। भाई संदीप कुमार का आरोप है कि शादी के बाद से ही उनकी इकलौती बहन को दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पकौड़ी खाने का मन है…कहकर पति को भेजा, इधर बस स्टैंड से फरार हो गई नई दुल्हन

20 लाख रुपये की मांग कर चार दिन पहले भी सागर ने बहन को पीटा था। पता चलने पर उन्होंने चार लाख रुपये दिए थे। आरोप है कि शनिवार रात करीब 10 बजे बहन ने फोन करके रोते हुए कहा था कि ‘भाई हमको ले जाओ, नहीं तो जिंदा नहीं बचेंगे। ये लोग मार डालेंगे। वह बहन के घर जाने की तैयारी कर रहा था, तभी सागर ने फोन करके बताया कि तुम्हारी बहन अब नहीं रही। उसका शव ले जाओ। इसके बाद परिवार समेत घर पहुंचे तो बहन का शव बेड पर औंधे मुंह पड़ा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी बहू, सास ने देखा तो तकिए से घोंट दिया दम

फंदा टूटा... सो रहे पति पर गिरी पत्नी की लाश

पति सागर ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 12:30 बजे घर पहुंचा था। इसके बाद खाना खाकर सो गया। सुबह एकाएक उसके पैरों पर कोई भारी वस्तु गिरी तो उसकी आंख खुल गई। देखा तो पत्नी का शव था। उसने दुपट्टे के सहारे पंखे से फंदा लगा लिया था। वजन के चलते दुपट्टे की गांठ टूटने से वह गिर गई। उसने ही पुलिस को सूचना दी थी। वहीं, इस मामले में डीसीपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि मायके पक्ष की तहरीर पर पति व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पति हिरासत में है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सपने में छेड़छाड़ के आरोप ने छीना प्रमोशन, बेकसूर साबित हुआ एयरफोर्स कर्मी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।