When the mother in law saw her in an objectionable condition bahu along with her lover strangled her with pillow प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी बहू, सास ने देखा तो तकिए से घोंट दिया दम; फिर हार्ट अटैक की रची कहानी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी बहू, सास ने देखा तो तकिए से घोंट दिया दम; फिर हार्ट अटैक की रची कहानी

मथुरा में अवैध संबंधों में बाधा बन रही सास की बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी। तीन मार्च की रात जब घर पर पति और ससुर मौजूद नहीं थे, तभी प्रेमी उससे मिलने घर पहुंच गया। इसी दौरान सास ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पकड़े जाने के डर से दोनों ने मिलकर तकिए से सास का गला घोंट दिया।

Thu, 12 March 2026 01:45 PMPawan Kumar Sharma वार्ता, मथुरा
share
प्रेमी संग रंगरेलियां मना रही थी बहू, सास ने देखा तो तकिए से घोंट दिया दम; फिर हार्ट अटैक की रची कहानी

Crime News: उत्तर प्रदेश में मथुरा (Mathura) जिले में बाधा बन रही सास को बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। यह मामला राया थाना क्षेत्र के भंकरपुर बसेला गांव का है। पुलिस ने बुधवार को हत्यारोपी बहू और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक तीन मार्च की रात करीब एक बजे जब घर पर पति और ससुर मौजूद नहीं थे, तो आरोपी प्रेमी आदिल हिना से मिलने उसके घर पहुंचा। इसी दौरान सास ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पकड़े जाने के डर और गुस्से में आकर बहू हिना ने अपने प्रेमी आदिल के साथ मिलकर सास अनवरी बेगम का तकिए से मुंह दबाकर हत्या कर दी।

हत्या के बाद शातिर बहू हिना ने रात तीन बजे अपने पति को फोन कर सूचना दी कि अम्मी कुछ बोल नहीं रही हैं। परिजनों के घर पहुँचने पर उसने इसे हार्ट अटैक बताकर सबको गुमराह किया, जिसके बाद परिजनों ने शव को प्राकृतिक मौत समझकर कब्र में दफना दिया। घटना के दो दिन बाद बहू हिना का ननद के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद मे आपा खोते हुए हिना के मुंह से सास की मौत की बात निकल गई, जिस पर परिवार के लोगो को शक हुआ तो मामले की जानकारी जिलाधिकारी मथुरा को दी और शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका के धोखे से टूटे प्रेमी ने वीडियो बना लगाए आरोप, फांसी लगाकर आत्महत्या

पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्याकांड की बात सामने आई। इस पर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नामजदों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया और पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुट गयी। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे प्रभारी निरीक्षक राया कर्मवीर सिंह, निरीक्षक अपराध अरविन्द सिंह और महिला उप निरीक्षक रौनक ने महिला की हत्या में वांछित बहू व पड़ोस में रहने वाले उसके पड़ोसी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने दोनों से पूछताछ के बाद चालान किया है। जानकारी के मुताबिक प्रेमी-प्रेमिका रिश्ते में भाभी-भतीजे लगते हैं।

सास ने बहू से मिलने आये युवक को देख किया था विरोध

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि मार्च महीने के शुरुआत में मृतका अनवरी बेगम का पति व बेटा काम से बाहर गये थे। घर पर अनवरी बेगम और उसकी बहू थी। पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी बहू व पड़ोसी युवक के अवैध संबंध हो गये थे। मना करने पर भी दोनों मिलने रहते थे। इसका परिवार के लोग विरोध करते थे लेकिन वह नहीं मानते थे। पीड़ित ने बताया कि वह और बेटा दोनों बाहर काम करने बाहर गये थे। तीन मार्च की रात करीब एक बजे पड़ोसी युवक उनके घर आकर बहू से मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी से शादी की ऐसी जिद...हाईटेंशन पोल पर चढ़कर प्रेमिका ने काटा बवाल

सास के विरोध पर कर दी हत्या

इस दौरान सास ने दोनों को देख कर विरोध किया तो आरोपी युवक ने बहू के साथ अपनी बदनामी न होने के डर से रात में ही तकिये से गला दबा कर हत्या कर दी। सुबह करीब तीन बजे महिला आरोपी ने अपने पति को सूचना दी कि सास की साइलेंट अटैक से मौत हो गयी है। इस पर वे लोग गांव आये और शव दफन कराया था। बाद में अवैध संबंध को लेकर हत्या की जानकारी होने पर पोस्टमार्टम करा जांच की मांग की थी। पुलिस द्वारा चिकित्सीय पैनल से वीडियोग्राफी के माध्यम से पोस्टमार्टम कराने में मृतका की दम घुटने से मौत पाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले के साथ मिलकर की दूसरे प्रेमी की हत्या, खूनी लव ट्रायंगल का खुलासा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।