Devotion and Charity Flourish in Barabanki Hanuman Temple Celebrations ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार पर हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, Barabanki Hindi News - Hindustan
More

ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार पर हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Barabanki News - बाराबंकी में ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। भक्तों ने हनुमान मंदिरों में लंबी कतारों में दर्शन-पूजन किया। विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों और भंडारों का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसाद वितरण और पूजा-अर्चना की गई। समाज के विभिन्न वर्गों ने इस अवसर पर भाग लिया।

Tue, 9 June 2026 06:35 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बाराबंकी
share
ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार पर हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब

बाराबंकी, संवाददाता। ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार को जिले भर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के हनुमान मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। बजरंगबली के जयकारों और भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंगलवार के विशेष अवसर पर विभिन्न मंदिरों में सुंदरकाण्ड पाठ, रामचरितमानस अखंड पाठ तथा भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। मंदिर परिसरों में दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया。

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हे जग बंदन मारुति नंदन, सुन लो मेरी पुकार पवन सुत विनती बारंबार

धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन

शहर से लेकर गांवों तक जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं द्वारा सड़क किनारे स्टॉल लगाकर प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई। कहीं पूड़ी-सब्जी का भंडारा हुआ तो कहीं श्रद्धालुओं को छोला-चावल, शरबत और अन्य प्रसाद वितरित किए गए। राहगीरों और भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। हनुमान मंदिरों में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय स्वयंसेवक भी सक्रिय दिखाई दिए। दिनभर मंदिरों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। बजरंगबली के भजनों और धार्मिक आयोजनों से पूरा जनपद भक्ति रस में डूबा नजर आया। शहर में डीएम आवास के पास मीडिया हाउस द्वारा भण्डारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश वर्मा कर्रा पूजापाठ कर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रोहित सिंह, वीरेंद्र प्रधान, सरफराज वारसी, सत्येंद्र यादव आदि के साथ प्रसाद वितरण किया। यहां पर जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने भी पूजाकर लोगों को छोला चावल का वितरण किया। बस स्टॉप के निकट सुमन फाउंडेशन की अध्यक्ष सुमन श्रीवास्तव ने सुंदरकाण्ड के बाद प्रसाद वितरण किया। वहीं विकास भवन परिसर में कर्मचारियों द्वारा भण्डारे का आयोजन किया गया। यहां पर मुस्तफा खां, सर्वदेव श्रीवास्तव, गौरव वर्मा, आनंद वर्मा आदि ने प्रसाद वितरण किया।

ग्रामीण क्षेत्रों में भंडारे

ग्रामीण क्षेत्रों में भी जगह जगह हुआ भण्डारा: मसौली संवाद के अनुसार: ज्येष्ठ माह के छठे मंगलवार के अवसर पर मसौली चौराहे पर समाजवादी पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में भव्य भण्डारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। जैदपुर विधायक गौरव रावत ने पहुंचकर हनुमान जी महाराज की पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में पिंकू सैनी, डॉ. रोहित वर्मा, दुर्गेश कनोजिया, शुभम कनौजिया, दिवाकर रावत, अखिलेश मौर्या,प्रकाश रावत, हर्ष यादव मौजूद रहे।

तहसील परिसर में भंडारे का शुभारंभ

रामनगर संवाद के अनुसार: तहसील परिसर में भंडारे का शुभारंभ एसडीएम आनंद कुमार तिवारी व नायब तहसीलदार अभिनव सिंह ने पूजा-अर्चना कर किया। इसके बाद आमजन को पूड़ी, सब्जी एवं बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया। भंडारे में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शिव प्रकाश अवस्थी, कमलापति तिवारी, चंदन रावत, विनीत कुमार, जगदम्बा सिंह, सतीश शुक्ला, युगल किशोर मिश्रा आदि मौजूद रहे। कोठी क्षेत्र के अचकामऊ स्थित भुइहारे बाबा देवस्थान पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें दुर्गाबक्श सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, अजय प्रताप सिंह, राजा सिंह, देवपाल सिंह, शिवसागर सिंह, विनोद सिंह ने प्रसाद बांटा। असन्द्रा में आशीष सिंह ने भव्य भंडारे का आयोजन किया। नगर पंचायत बेलहरा में अध्यक्ष प्रतिनिधि अयाज खान के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया।

इस मौके पर विनय सिंह, राजेश यादव, इंद्रेश रावत, कल्लू सोनी, अनु सोनी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।