just before wedding procession arrived bride ran away groom wedding party stunned younger sister handled situation बारात आने से ऐन पहले दुल्हन ने किया कांड, दूल्हा-बाराती सब रह गए सन्न ; छोटी बहन ने संभाली बात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बारात आने से ऐन पहले दुल्हन ने किया कांड, दूल्हा-बाराती सब रह गए सन्न ; छोटी बहन ने संभाली बात

शामली के कांधला की एक युवती की शादी हरियाणा के एक कस्बे में तय की गई थी। बारात आने वाली थी। इसी बीच दुल्हन अचानक गायब हो गई। परिजनों को पता चला कि वह थानाभवन के गांव निवासी युवक साथ फरार हो गई है तो हड़कंप मच गया। इसी बीच बारात भी पहुंच गई।

Tue, 12 May 2026 07:24 PMAjay Singh हिटी, शामली/कांधला
share
बारात आने से ऐन पहले दुल्हन ने किया कांड, दूल्हा-बाराती सब रह गए सन्न ; छोटी बहन ने संभाली बात

UP News : उत्तर प्रदेश के शामली के कांधला क्षेत्र के एक गांव में घर में युवती की शादी की तैयारियां चल रही थी। शाम को बारात आनी थी और घर में विवाह के मंगल गीत गाए जा रहे थे। बारात आने से कुछ देर पहले अचानक दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसका पता लगते ही हड़कंप मच गया और घर में मौजूद मेहमान सन्न रह गए। कुछ ही देर में दूल्हा भी बारातियों के साथ पहुंच गया। लड़का पक्ष को जब इसका पता लगा तो पंचायत बैठी और निर्णय लिया गया कि दुल्हन की जगह उसकी छोटी बहन से दूल्हे की शादी कराई जाए। दोनों की शादी के बाद बारात को विदा किया गया। विवाह संपन्न होने के बाद युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस युवती और आरोपी को ढूंढ रही है।

कांधला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की शादी हरियाणा के एक कस्बे में तय की गई थी। 10 मई को बारात आनी थी। घर में विवाह के गीत गूंज रहे थे। बारात आने वाली थी। इसी बीच दुल्हन अचानक गायब हो गई। परिजनों को पता चला कि वह थानाभवन के गांव निवासी युवक साथ फरार हो गई है तो हड़कंप मच गया। इसी बीच बारात भी पहुंच गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर की दूसरी मंजिल से गिरी या गिराई गई प्रियंका ? शादी के 14 वें दिन ही सब खत्म

देर रात तक रिश्तेदारों एवं गणमान्य लोगों में पंचायत चलती रही। बाद सभी ने परिजनों की सहमति से निर्णय लिया कि दुल्हन की छोटी बहन की शादी उक्त दूल्हे से करा दी जाए। दूल्हा पक्ष भी शादी को तैयार हो गया। दोनों तरफ की रजामंदी के बाद थोड़ी में हालात को सामान्य करने की कोशिशें शुरू हो गईं। सारी बातें भूलकर दोनों पक्ष शादी की रस्मों को पूरा करने में जुट गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनिरुद्धाचार्य के सामने किशोरी का छलका दर्द, ऐक्शन में पुलिस; रेप आरोपी गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:इतनी गोली मारो, जितनी प्रदेश के इतिहास में...मनबढ़ की जेल से रिहाई पर दबंग जश्न
ये भी पढ़ें:24 घंटे में 3 कत्ल करने वाला रिटायर्ड फौजी ढेर, ट्रेन-अस्पताल में फैलाई थी दहशत

आनन-फानन में छोटी बहन के लिए लाया गया दुल्हन का जोड़ा

दुल्हन की छोटी बहन के लिए आनन-फानन में दुल्हन का जोड़ा लाकर उसे तैयार किया गया। उसी मंडप में फेरे हुए और बारात को विदा किया गया। बारात विदा होने के बाद भी लड़की अभी तक घर नहीं लौटी है। उधर, युवती के पिता ने कांधला थाने पहुंचकर पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की। उन्होंने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की तहरीर दी। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश शुरू कर दी है। उधर, पूरे गांव में इस घटना को लेकर चर्चाएं हो रही हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।