Retired army man who committed 3 murders in 24 hours killed in police encounter यूपी में 24 घंटे में 3 कत्ल करने वाला रिटायर्ड फौजी ढेर, ट्रेन और अस्पताल में फैलाई थी दहशत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में 24 घंटे में 3 कत्ल करने वाला रिटायर्ड फौजी ढेर, ट्रेन और अस्पताल में फैलाई थी दहशत

चंदौली में 24 घंटे के अंदर दो रेल यात्रियों और अस्पताल में भर्ती महिला की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी पूर्व फौजी देर रात पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। यह मुठभेड़ तब हुई जब जिला पुलिस और जीआरपी उसे क्राइम सीन रीक्रिएट करने पहुंची थी।

Tue, 12 May 2026 05:35 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, चंदौली
share
यूपी में 24 घंटे में 3 कत्ल करने वाला रिटायर्ड फौजी ढेर, ट्रेन और अस्पताल में फैलाई थी दहशत

UP News: यूपी के चंदौली जिले में 24 घंटे के अंदर दो रेल यात्रियों और अस्पताल में भर्ती महिला की गोली मारकर हत्या करने वाला आरोपी पूर्व फौजी सोमवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। यह मुठभेड़ तब हुई जब जिला पुलिस और जीआरपी उसे कुचमन स्टेशन के समीप दरियापुर में क्राइम सीन रीक्रिएट कराने पहुंची थी। इसी दौरान उसने पुलिस पर फायर झोंक दिया जिसमें एक दरोगा और जीआरपी का जवान घायल हो गए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी को भी कई गोलियां लगीं। उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वह अमृतसर का रहने वाला था।

जिले से गुजरती ताड़ीघाट पैसेंजर और जम्मूतवी-नई दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेनों में सवार दो यात्रियों की हत्या करने वाले की खोज चल ही रही थी कि सोमवार सुबह एक अस्पताल में भर्ती महिला की हत्या ने जिला एवं पुलिस प्रशासन का तनाव बढ़ा दिया था। अलीनगर थाना क्षेत्र के कमलापुर स्थित जीवक हॉस्पिटल में भर्ती लक्ष्मीना देवी के सिर में गोली मारने के बाद भाग रहे हत्यारोपित को नागरिकों ने दौड़ाकर दबोच लिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अस्पताल में घुसकर इलाज करा रही महिला को गोली से उड़ाया,दिनदहाड़े वारदात से सनसनी

सीन रीक्रिएट करने ले जा रही थी पुलिस

पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर देर शाम तक पूछताछ करती रही। पूछताछ के दौरान मिले तथ्य और साक्ष्य के आधार पर पुलिस टीम आरोपी गुरप्रीत को लेकर ताड़ी घाट पैसेंजर में बीते रविवार की सुबह यात्री की हत्या के मामले में घटनास्थल दरियापुर में क्राइम सीन रीक्रिएट करने जा रही थी। इसी दौरान गुरप्रीत दारोगा की पिस्टल छीन कर फायर करने लगा। इसमें जफरपुर चौकी इंचार्ज सतीश सिंह और जीआरपी के सिपाही मनोज यादव घायल हो गए। तब पुलिस टीम ने जवाबी कार्रवाई में अपराधी को ढेर कर दिया। उसकी मौत होने की पुष्टि जिला अस्पताल के डाक्टरों ने की। वही घायल जवानों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चलती ट्रेन में 24 घंटे में दूसरी हत्या; एक ही जिले में लगातार दो दिन वारदात

छह साल पहले सेना से हुआ था रिटायर

सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। जहां घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस घटना को लेकर एसपी आकाश पटेल ने बताया कि गुरप्रीत ताड़ीघाट पैसेंजर, कोलकाता जम्मूतवी में दो यात्रियों और कमलापुर स्थित जीवक हॉस्पिटल में महिला की हत्या में शामिल रहा है। छानबीन में पता चला कि सेना में तैनात अमृतसर (पंजाब) का रहने वाला गुरुप्रीत सिंह छह साल पहले रिटायर हुआ था। उसके पास से एक लाइसेंसी और एक अवैध असलहा पुलिस को बरामद हुआ। फिलहाल उसके परिजनों से संपर्क कर अगली कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदमाशों ने भाजयुमो नेता को मारी गोली, लखनऊ में देर रात फायरिंग से हड़कंप
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।