Bride Turns Faithless Immediately Upon Receiving Funds from mukhyamantri samuhik vivah yojana Dashes Groom Hopes योजना का पैसा मिलते ही बेवफा हुई दुल्हन, सबकी आंखों में झोंकी 'धूल', दूल्हे के अरमानों पर फेरा पानी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योजना का पैसा मिलते ही बेवफा हुई दुल्हन, सबकी आंखों में झोंकी 'धूल', दूल्हे के अरमानों पर फेरा पानी

झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही दुल्हन बेवफा हो गई। शादी के 20 दिन बाद वह सबकी आंखों में धूल झोंककर भाग निकली।

Fri, 20 March 2026 08:07 PMDinesh Rathour झांसी
share
योजना का पैसा मिलते ही बेवफा हुई दुल्हन, सबकी आंखों में झोंकी 'धूल', दूल्हे के अरमानों पर फेरा पानी

Jhansi News: झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही दुल्हन बेवफा हो गई। शादी के 20 दिन बाद वह सबकी आंखों में धूल झोंककर भाग निकली। दुल्हन ने दूल्हे के अरमानों पर भी पानी फेर दिया। दूल्हे ने सुहागरात को लेकर जो सपने देखे थे सभी को चकनाचूर करके चली गई। दरअसल बीती 19 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन के तहत वर-वधू परिणय सूत्र में बंधे। 25 अप्रैल को विदाई बाद दुल्हन को ससुराल आना था। पर, इससे पहले योजना की रकम उसके खाते में आते ही वह फरार हो गई। यह आरोप पीड़ित पति ने लगाए हैं। उसने पुलिस से शिकायत की है।

बबीना थाना क्षेत्र के गांव खैलार के रहने वाले शैलेन्द्र सनौरिया की शादी 19 फरवरी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मसीहागंज की निवासी एक युवती से हुई थी। शादी के बाद दोनों प्रमाण पत्र मिला। वहीं दोनों परिवारों के बीच तय हुआ कि 25 अप्रैल को धूमधाम से रिसेप्शन होगा। वर-वधू पक्ष के नाते-रिश्तेदारों को खाना दिया जाएगा। पार्टी होगी। इसके बाद दुल्हन की विदाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़की के दरवाजे से पहले क्यों रुकी बारात? सात फेरों से पहले मचा बवाल

शादी के बाद से मायके में रह रही थी दुल्हन

शैलेंद्र ने बताया कि इसी कारण से दुल्हन अपने मायके में ही रह रही थी। एकाध बार उसकी बात भी हुई। लेकिन, उसे कुछ आभास नहीं हुआ। आरोप लगाया कि 10 या 11 मार्च को जैसे ही दुल्हन के खाते में योजना के तहत करीब 60 हजार रुपये की राशि आई तो वह गायब हो गई। आरोप है कि वह किसी युवक साथ चली गई है। उन्होंने इसकी सूचना चौकी व सीपरी थाने में दी है। समाज कल्याण विभाग में भी शिकायत की है। ताकि आगे कोई दिक्कत न आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी में लहंगे ने खड़ा किया बखेड़ा, दुल्हन के दरवाजे से बारात लेकर लौटा दूल्हा

साहब, गिफ्ट भी लिए, अब नहीं रखना चाहते

पीड़ित शैलेंद्र सनौरिया ने बताया कि पहले सीपरी चौकी, फिर थाने में 12 तारीख से लगातार जा रहा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी हुई थी। घरवालों ने कहा कि 25 अप्रैल को विदा करेंगे। रिशेप्सन दिया जाएगा। पता चला कि 12 तारीख को युवती कहीं चली गई। उसके लिए गिफ्ट भी लेखा रखा था, इससे पहले उसके खाते में योजना का पैसा आया था। अब वह उसे नहीं रखना।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्राइम पेट्रोल देख प्रेमिका के दूसरे प्रेमी की हत्या, गूगल किए बचने के तरीके

अच्छी तरह होती था बात, नहीं हुआ आभाष

पीड़ित ने बताया कि दुल्हन से अच्छी तरह बात होती थी। उसे गिफ्ट दिए। कुछ समय पहले मोबाइल दिलाया था। जो आज इस तरह का कदम उठाया है उसके साथ कल भी हो सकता है। बताया, वह बढ़िया बात करती थी वीडियो कॉलिंग पर परिजनों के साथ घुल-मिल गई थी। उसे कोई आभाष नहीं हुआ। इस बीच उसे शॉपिंग भी कराई है। बताया, समाज कल्याण विभाग गए थे। उनके पास सॉर्टीफिकेट भी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।