wedding procession halted right at bride doorstep and groom returned without bride लड़की के दरवाजे से पहले क्यों रुकी बारात? सात फेरों से पहले ही मचा बवाल, बिना दुल्हन लौटा दूल्हा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लड़की के दरवाजे से पहले क्यों रुकी बारात? सात फेरों से पहले ही मचा बवाल, बिना दुल्हन लौटा दूल्हा

सीतापुर जिले के सिधौली इलाके में आई बारात में जमकर हंगामा हो गया। सात फेरों से पहले ही बवाल मच गया। नतीजतन दूल्हे को बिना दुल्हन के लिए बारात वापस लेकर जानी पड़ी।

Thu, 19 March 2026 06:49 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, सिधौली (सीतापुर)
share
लड़की के दरवाजे से पहले क्यों रुकी बारात? सात फेरों से पहले ही मचा बवाल, बिना दुल्हन लौटा दूल्हा

Sitapur News: सीतापुर जिले के सिधौली इलाके में आई बारात में जमकर हंगामा हो गया। सात फेरों से पहले ही बवाल मच गया। नतीजतन दूल्हे को बिना दुल्हन के लिए बारात वापस लेकर जानी पड़ी। वधू पक्ष का आरोप है कि लड़के पक्ष वाले दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होने पर बारात वापस लेकर चले गए। वहीं, लड़के पक्ष का कहना है कि वधू पक्ष वाले खुद ही शादी करने से इंकार कर रहे हैं, वह शादी करने को तैयार हैं। दोनों पक्ष ने सिधौली थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

सिधौली के बरगदहा निवासी प्यारे लाल के मुताबिक उन्होंने अपनी बेटी की शादी एक वर्ष पूर्व अटरिया के बदनपुर निवासी सुशील के साथ तय की थी। शादी तय होने पर उन्होंने 15 हजार रुपये नकद और 16 हजार रुपये कीमत की एक अंगूठी दी थी। 17 मार्च को हुए तिलकोत्सव में 40 हजार रुपये नकद व अन्य सामान दिया था। 18 मार्च को रात करीब 10 बजे दूल्हा प्रदीप, बड़ा भाई गुड्डू, उनकी मां व करीब 100 बाराती आए। प्यारेलाल का आरोप है कि बारात दरवाजे पर पहुंचने से 50 मीटर पहले ही रुक गई। बारात की तरफ से एक व्यक्ति कल्लू शाह आया वो दहेज में एक बाइक और एक लाख रुपये की मांग करने लगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीवी के प्रेमी की फेसबुक पोस्ट देखकर खौफ में आया पति, बॉयफ्रेंड को सौंपी पत्नी

मांग पूरी नहीं होने पर शादी नहीं हो पाएगी

मांग पूरी न करने पर उसने कहा कि फिर शादी नहीं हो पाएगी। इसपर उन्होंने दूल्हे प्रदीप से बात की तो वह कहने लगा मांग तो पूरी करनी पड़ेगी। वरना बारात वापस लौट जाएगी। इसपर पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूप पर फोन कर सूचना दी। वहीं, प्रदीप का आरोप है कि बारात पहुंची तो प्यारेलाल व उनके परिवार वाले शादी करने से इंकार करने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी दोनों पक्षों के परिवार वालों को अपने साथ चौकी ले गए। जहां प्यारेलाल के परिवार वाले दहेज में बाइक और एक लाख रुपये मांगने का आरोप लगाने लगे। इपर प्रदीप व उनके परिवार वाले बिना दहेज के शादी करने की बात कही। यह सुन प्यारेलाल शादी करने से इंकार कर वापस चले गए। कोतवाली प्रभारी विजयेंद्र सिंह के मुताबिक लकड़ी पक्ष वाले दो बार बारात लेकर लड़की पक्ष के घर गए पर अब लड़की पक्ष वाले शादी करने से इंकार कर रहे हैं। दोनों पक्षों की तरफ से तहरीर मिली है। दोनों पक्षों से बात कर उन्हें समझाया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूल्हे को झपकी आते ही ट्रक में जा घुसी थार, नई नवेली दुल्हन संग 5 घायल
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सास ने अपने प्रेमी से कराया बहू का रेप, ब्लैकमेल के लिए वीडियो भी बनाया
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।