younger brother beat the elder brother to death over selling the fugitive भगौना बेचने को लेकर खूनी विवाद, छोटे ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

भगौना बेचने को लेकर खूनी विवाद, छोटे ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला

गोरखपुर में शनिवार देर रात भगौना बेचने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई की पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले में पिता और छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Sun, 10 May 2026 01:58 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share
भगौना बेचने को लेकर खूनी विवाद, छोटे ने बड़े भाई को पीट-पीटकर मार डाला

UP News: यूपी के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सहजनवा थाना क्षेत्र के भरपही गांव में शनिवार देर रात भगौना बेचने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई की पीटकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले में पिता और छोटे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, भरपही गांव के रहने वाले श्रवण गौंड के चार बेटे हैं। सभी शादी के बाद अलग-अलग परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार रात श्रवण के तीसरे नंबर के बेटे संजय दत्त (30) और सबसे छोटे बेटे संदीप के परिवार के बीच भगौना बेचने को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया।

आरोप है कि मारपीट के दौरान सिर में चोट लगने से संजय दत्त जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए संतकबीर नगर जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बाद में शव को घर लाकर पुलिस को सूचना दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी ने पति पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप, एक हफ्ते बाद कब्र से निकलवाई गई लाश

मृतक संजय दत्त के परिवार में पत्नी वंदना देवी, चार वर्षीय पुत्र वंश उर्फ बंटी और एक वर्ष की बेटी आराध्या हैं। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पिता श्रवण गौंड और छोटे भाई संदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस घटना को लेकर सीओ गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:परिवार ने रची साजिश! मां ने जेवर बेच दी बेटे की सुपारी, छोटे भाई ने की हत्या

बांदा में डबल मर्डर

उधर, बांदा में जमीनी विवाद में डबल मर्डर हो गया। बबेरू कोतवाली क्षेत्र में तहसील परिसर के पीछे बड़े बेटे ने मां और भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट डाग स्क्वायड टीम जांच में जुटी है।

रविवार को करीब 11 बजे बबेरू कस्बे के तहसील परिसर के पीछे रहने वाले राजकिशोर उर्फ गोविंद ने भू विवाद के चलते अपनी 60 वर्षीय मां शांति देवी पत्नी जगदीश मिश्रा व भाई 35 वर्षीय देवी दीन दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। बबेरू कोतवाल राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि बेटे ने अपनी मां और भाई को गोली मारी है। मामले की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी समारोह में चिकन ने कराया बवाल, एक युवक की मौत, छह घायल
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।