Neighbor throws father from rooftop in protest against molestation of daughters बेटियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने पिता को छत से फेंका; इलाज के दौरान मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बेटियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने पिता को छत से फेंका; इलाज के दौरान मौत

बदायूं में बेटियों से छेड़छाड़ के विरोध पर पड़ोसी ने उनके पिता को छत से फेंक दिया। घायल की सोमवार को बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शाम को शव लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

Tue, 12 May 2026 11:10 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, बदायूं
share
बेटियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, पड़ोसी ने पिता को छत से फेंका; इलाज के दौरान मौत

UP News: यूपी के बदायूं से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बेटियों से छेड़छाड़ के विरोध पर पड़ोसी ने उनके पिता को छत से फेंक दिया। घायल की सोमवार को बरेली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शाम को शव लेकर थाने पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। आरोपी घटना के बाद से फरार है।

पीड़ित पक्ष की महिला ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि नौ मई की शाम उनके पति बेटियों के साथ छत पर खाना खा रहे थे। तभी पड़ोस का एक युवक वहां आ गया और बेटियों के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला के पति ने विरोध करते हुए आरोपी को डांटा तो उसने लाठी से मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर परिवार के कुछ लोग छत की ओर दौड़े, तभी आरोपी ने उनके पति को छत से फेंक दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज में हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजन घायल को बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दारोगा ने दी अनोखी सजा, नाबालिग की पीठ पर ईंट रखकर बनाया मुर्गा

महिला ने बताया कि उसने 10 मई को पूरे मामले की शिकायत एसएसपी से करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और पति का मेडिकल कराने की मांग की थी। मामले में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हाथ-पैर बांध युवक की हत्या, शव कुएं में फेंका, औरैया में सनसनीखेज मर्डर

घर से लापता युवक की पशुशाला में मिली लाश

उधर, नरऊ गांव में लापता हुए युवक का घर के पास ही पशुशाला के बाहर शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक का भाई गांव के ही चार लोगों पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक जांच कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

इलाके के गांव नरऊ के रहने वाले 19 वर्षीय अमन का गांव के कुछ युवकों से विवाद हो गया था। मृतक के बड़े भाई अमर ने बताया कि रविवार को उसका छोटा भाई अमन घर में चल रहे निर्माण कार्य के लिए सीमेंट लेने गया था गांव के बाहर ही गांव के ही चार युवकों ने उसे रोककर 20 हजार रुपए छीन लिए और गाली-गलौज करते हुए धमकी भी दी। जिसकी उसके भाई ने कल दोपहर तहरीर भी दी थी। जिस पर कोई कार्रवाई न हुई और देर रात उसका भाई लापता हो गया।

सुबह उसका घर के पास ही पशु शाला के बाहर उल्टा पड़ा हुआ शव मिला है। वहीं, पशुशाला में ही अंदर खड़े पेड़ पर दुपट्टा मिलने से फांसी लगाकर आत्महत्या की भी पुलिस आशंका जाता रही है। घटना की सूचना पर थाना पुलिस के साथ ही सीओ उझानी और एसपी सिटी में मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर प्रभारी निरीक्षक को घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।