छह घंटे सूरज की तपिश-गर्म हवाओं ने ढाया सितम
Jhansi News - ..टोपी, ..गमछा, ..मफलर में पैक चेहरे, ..छाते के ओट में शहरी, ..हर तरफ ..उफ ..गरमी हाय गरमी और सितम ढाती सूरज की तपिश-गर्म हवाएं। बुधवार को मौसम कुछ ऐस

झांसी। ..टोपी, ..गमछा, ..मफलर में पैक चेहरे, ..छाते के ओट में शहरी, ..हर तरफ ..उफ ..गरमी हाय गरमी और सितम ढाती सूरज की तपिश-गर्म हवाएं। बुधवार को मौसम कुछ ऐसा ही रहा। जिससे रानी का शहर झांसी सहम उठा। गर्म हवाएं बदन ढंकने को विवश करती रहीं। हालांकि दिन का पारा 40 डिग्री के पार पहुंचे 40.5 सेंटीग्रेट पर टिक किया। जबकि न्यूनतम पारा 23.8 डिग्री दर्ज किया। बुधवार सुबह 5.54 मिनट पर सूर्योदय हुआ। आठ बजते ही सूरज ने तेवरों का एहसास कराया। घंटे-दर-घंटे पारे ने उछाल दर्ज की। दोपहर 11.30 बजते ही गर्म हवाओं ने थपेड़े महसूस हुए। स्कूलों से घर जा रहे बच्चों को बुरा हाल हुआ।
टैक्सी-टेम्पों में सवार स्कूली बच्चों के चेहरे गरमी से पस्त नजर आए। वहीं दोपहर डेढ़ बजे पारा 39 डिग्री के करीब पहुंचा। ढाई बजे पारे ने और छलांग लगाई। दोपहर साढ़े चार बजे तक पारा एक धुरी पर टिका रहा। वहीं गर्म हवाएं साढ़े चार बजे तक चुभीं। जिससे कमरे भभक उठे। शहरियों को न घरों में चैन मिला और न बाहर। जरूरी काम से निकले लोग टोपी, गमछा, छाता, हाथ बंद दस्तानों में ‘पैक’ नजर आए। गर्म हवाएं खूब इतराईं। शहरी पसीना-पसीना हो उठे। शाम करीब पौने सात बजे सूरज ने विदाई ली। पर, गर्म हवाएं देर रात तक महसूस हुई। भरारी फार्म स्थित कृषि-मौसम के वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में ताप में बढ़ोतरी की संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन