कोडरमा का पारा 38 डिग्री के पार, गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को झुलसाया
कोडरमा जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। गर्म हवाओं से लोग परेशान हैं, खासकर स्कूल से लौटने वाले बच्चे। मौसम विभाग ने 17 और 18 अप्रैल को हीट वेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, और तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले का बुधवार को अधिकतम पारा 38 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पारा चढ़ने और गर्म हवा चलने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान स्कूल से आनेवाले बच्चे सबसे अधिक परेशान रहे। कोडरमा जिले में एक दिन बाद यानी 17 अप्रैल से हिट वेव चलने का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री तक वृद्धि हो सकती है। मौसम के इस मिजाज को देखते हुए 17 और 18 अप्रैल को जिले में हीट वेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विभाग ने कहा कि आगामी हिट वेव का प्रकोप कोडरमा समेत अन्य जिलों में रहने की संभावना है। इस दौरान कोडरमा का तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। फिलहाल लोगों को गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन