Extreme Heat Wave Hits Region Temperature Surpasses 40 Degrees Celsius मौसम का मिजाज : इस सीजन का सबसे गर्म रहा बुधवार, पारा 40.7 पर पहुंचा, Gaya Hindi News - Hindustan
More

मौसम का मिजाज : इस सीजन का सबसे गर्म रहा बुधवार, पारा 40.7 पर पहुंचा

मौसम का मिजाज : इस सीजन का सबसे गर्म रहा बुधवार, पारा 40.7 पर पहुंचा मौसम का मिजाज : इस सीजन का सबसे गर्म रहा बुधवार, पारा 40.7 पर पहुंचा

Wed, 15 April 2026 07:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share
मौसम का मिजाज : इस सीजन का सबसे गर्म रहा बुधवार, पारा 40.7 पर पहुंचा

मौसम का मिजाज बेहद तल्ख हो गया है। तीखी धूप के बीच गर्म पछुआ सताने लगी है। बुधवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म रहा। पहली बार अधिकतम पारा 40 डिग्री के पार चला गया। दिन के साथ रात में गर्मी बढ़ रही और न्यूनतम पारा चढ़ता जा रहा है। बुधवार को अधिकतम सामान्य से दो डिग्री अधिक 40.7 डिग्री रहा। न्यूनतम सामान्य 21.8 डिग्री रहा। बुधवार से पहले तीन अप्रैल का दिन 39.8 डिग्री पर सबसे गर्म रहा था। बुधवार को सूबे में 41.8 डिग्री पर सबसे गर्म डेहरी-ऑन-सोन रहा। हालांकि दो दिन बाद पूरवैया चलने पर थोड़ी राहत का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हो जाएं सावधान! अगले 48 घंटों में इन इलाकों में कहर बरपाने आ रही लू, दिल्ली-NCR का क्या हाल?

18 से थोड़ी राहत का अनुमानमौसम विशेषज्ञ एस के पटेल ने बताया कि नमी की मात्रा घटकर 30 फीसदी तक पहुंच गई। मौसम साफ रह रहा है। सुबह से निकल रही तखी धूप सतह पर बिना बाधा के पहुंच रही है। पछुआ भी चल रही है। ऐसी स्थिति में पिछले चार दिनों से लगातार गर्मी बढ़ती जा रही है। बुधवार का दिन सबसे गर्म रहा। बताया कि 17 या 18 अप्रैल से पुरवैया चलने का अनुमान है। इस कारण नमी की मात्रा बढ़ेगी और हल्के या आंशिक बादल छा सकते हैं। तापमान में वृद्धि नहीं होगी। एक या दो डिग्री कम हो सकता है। घना बादल या बारिश का अनुमान नहीं है। 20 अप्रैल से फिर मौसम साफ रहेगा और पछुआ चलने लगेगी तो गर्मी का कहर शुरू हो जाएगा।तीन दिनों में तीन डिग्री चढ़ा अधिकतम पारापश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से इस माह 3, 5 और 8 अप्रैल पर तेज हवा,गरज व चमक के साथ हल्की बारिश हुई। 10 अप्रैल से गर्मी धीरे-धीरे बढ़ने लगी। 10 को 34.0 तो 11 अप्रैल को 36.8 डिग्री हो गया। फिर थोड़ा कम और फिर बढ़ने लगा। पिछले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री का इजाफा हुआ है। 13 अप्रैल को अधिकतम 38.0, 14 को 39.2और 15 अप्रैल को सबसे अधिक 40.7 डिगी पर पहुंच गया। अगले दो दिनों में 42 तक पहुंचने का अनुमान है। इधर, दिन के साथ रात का तापमान बढ़ा है। मंगलवार को न्यूनतम 20.0 तो बुधवार को 21.8 डिग्री हो गया। पिछले साल 2025 में 15 अप्रैल को अधिकतम 35.1 व न्यनूतम 20.0 डिग्री रहा था।पिछले तीन दिनों में इस तरह चढ़ा अधिकतम पारा13 अप्रैल 38.014 अप्रैल 39.215 अप्रैल 40.7(गया जी सुजीत कुमार की रिपोर्ट)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bihar Weather Forecast: 18 अप्रैल से बिहार में खूब जलाएगी गर्मी, 42 डिग्री जाएगा तापमान; मानसून पर भी अपडेट जान लें
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, झारखंड-हिमाचल में भी होगी बारिश; जानें नई तारीख

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।