हीटवेव बरपाएगी कहर, पारा 44 तक पहुंचने के आसार
Jhansi News - झांसी में अप्रैल के तीसरे सप्ताह में गर्मी ने कहर बरपाया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री तक पहुंच गया। गर्म हवाओं और बिजली की बार-बार कटौती ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग ने हीटवेव की चेतावनी दी है, जिससे तापमान और बढ़ने की संभावना है।
झांसी। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में गर्मी पूरे रौ में है। मंगलवार को सूरज कहर बरपाता दिखा। अधिकतम पारा 42 डिग्री के पार पहुंचा और 42.6 सेंटीग्रेट पर टिक गया। भरी दुपहरी गर्म हवाओं, सूरज तपिश से अर्श तप उठा। दुकान-मकान, भभक उठे। कमरों की छतों पर चलना मुहाल हो गया। न्यूनतम ताप 26.4 डिग्री होने की वजह से रात में भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। वहीं मौसम का पूर्वानुमान है कि गुरुवार से हीटवेव असरदार होने का अनुमान है। जिससे ताप बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। मंगलवार सुबह 6.48 बजे सूर्याेदय हुआ। आहिस्ता-आहिस्ता धूप में तेजी आई। 10 बजते ही सूरज ने तीखे तेवरों का एहसास कराया।
11.30 बजे बाजार सुनसान होने लगे। दोपहर ढाई बजते ही पारा 42.6 डिग्री पर पहुंच गया। जो सामान्य से 2.9 सेंटीग्रेट अधिक था। लिहाजा, जरूरी काम से निकले लोग हाथ बंद दस्ताने, टोपी, गमछा में पैक नजर आए। घरों में कूलर-पंखों के सामने से लोग हटने की हिम्मत नहीं जुटा सके। इस दौरान जमीन से छूटे भभके और 12 से 15 किमी रफ्तार से चल रही गर्म हवाओं से लोग परेशान हो गए। मकानों की छतें भीषण तरीके से तपीं। शाम 6.41 बजे सूर्यास्त हुआ। वहीं रात आठ बजे तक गर्म हवाएं चलती रहीं। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में ताप में बढ़ोतरी की आशंका है।पारा चढ़ते ही बिजली देने लगी झटकेअप्रैल के तीसरे सप्ताह में गर्मी से बुंदेले परेशान हैं। वहीं झटके दे रही बिजली ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं। सोमवार की रात कई बार बिजली आई और गई। कूलर-पंखे बंद होते ही लोग नींद से जाग गए। वहीं मंगलवार दिन में भी कई इलाकों में बत्ती ने परेशान किया। क्षेत्रवासियों ने बिजली व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग की है।पारा 44 तक पहुंचने का अनुमानदिन अधिकतम न्यूनतम आकाशबुधवार 42 26 आकाश साफगुरुवार 44 26 हीटवेवशुक्रवार 44 26 हीटवेवशनिवार 44 25 हीटवेवरविवार 43 25 आकाश साफसोमवार 43 26 आकाश साफमंगलवार 43 25 आकाश साफ
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन