Intense Heatwave in Hapur Temperatures Soar to 42 Degrees Celsius सूरज की तल्ख किरणों से तप रही धरती, गर्म हवाओं से निकला पसीना, Hapur Hindi News - Hindustan
More

सूरज की तल्ख किरणों से तप रही धरती, गर्म हवाओं से निकला पसीना

Hapur News - हापुड़ में भीषण गर्मी से जन-जीवन बेहाल है। तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। लोग धूप से बचने के लिए छाता और गमछा लेकर बाहर निकल रहे हैं, फिर भी राहत नहीं मिल रही। एसी, कूलर और पंखों की मांग बढ़ गई है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर भीड़ बढ़ गई है।

Tue, 21 April 2026 07:00 PMMulit Tyagi हिन्दुस्तान, हापुड़
share
सूरज की तल्ख किरणों से तप रही धरती, गर्म हवाओं से निकला पसीना

इन दिनों हापुड़ में भीषण गर्मी पड़ रही है, हर रोज तापमान बढ़ने की वजह से सूरज की तल्खी भी बढ़ती जा रही है, जिससे दिनभर धरती तप रही है और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोगों को प्रचंड गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी पूरे सप्ताह भीषण गर्मी लोगों को सताएगी। अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।हापुड़ में मंगलवार की सुबह से ही आग उगल रही सूरज की तल्ख किरणों से जन-जीवन बेहाल हो गया। सुबह नौ बजते-बजते आसमान से आग बरसने लग गई। दिनभर हवाओं के आग बबूला होने से लोगों के पसीने छूट गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्णिया में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री दर्ज

ऐसे में गर्मी से जन जीवन बेहाल रहा। आलम यह था कि लोगों को घर से बाहर निकलते ही न ही पेड़ों के छांव तले राहत मिली और न ही ठंडा पेयजल पीकर। कुछ लोगों ने तेज धूप की वजह से दोपहर में घर में रहना ही उचित समझा।जबकि मजबूरन घर से बाहर निकले लोग धूप से बचते नजर आए। महिलाएं और युवती मुंह पर चुन्नी का ढाटा और छाता लेकर निकली, लेकिन तब भी लोगों को सुकून नहीं मिला। पुरूष धूप से बचने के लिए सिर पर गमछा और तोलिया लपेटकर सफर करते रहे। लेकिन ऐसा करने से भी लोग गर्म हवाओं के थपेड़ों से नहीं बच सकें। वहीं मंगलवार को हापुड़ का अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग की मानें तो रविवार तक गर्मी का यहीं रूप देखने को मिल सकता है। शुक्रवार और शनिवार को तापमान बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है।---------एसी, कूलर और पंखों की बढ़ी डिमांड:भीषण गर्मी में एसी, कूलर और पंखों की डिमांड भी बढ़ गई है। सुबह से ही इलेक्ट्रोनिक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ नजर आ रही है। ग्राहक कम बिजली खपत वाले एसी, कूलर और पंखों की डिमांड कर रहे है। इलेक्ट्रोनिक शोरूम संचालक वरूण अग्रवाल ने बताया कि इन दिनों करीब 30 फीसदी तक एसी, कूलर और पंखों की डिमांड बढ़ी है। आगामी दिनों में ओर ज्यादा तेजी आने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गर्मी को लेकर स्कूल में अवकाश घोषित करने की मांग
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:41 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा, लू ने झुलसाया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।