UP Heat wave conditions likely for next 5 days with temperatures reaching 44 degrees Celsius UP Weather: अगले 5 दिन आसमान से बरसेगी आग, कई जिलों में तापमान 44 के पार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: अगले 5 दिन आसमान से बरसेगी आग, कई जिलों में तापमान 44 के पार

यूपी में भीषण गर्मी का सिलसिला शुरू हो चुका है। अगले पांच दिनों गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो 25 अप्रैल तक दिन के समय लू चलने की चेतावनी है। वहीं, अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

Tue, 21 April 2026 02:40 PMPawan Kumar Sharma वार्ता, लखनऊ
share
UP Weather: अगले 5 दिन आसमान से बरसेगी आग, कई जिलों में तापमान 44 के पार

UP Weather: यूपी में भीषण गर्मी का सिलसिला शुरू हो चुका है। अगले पांच दिनों तक आसमान से आग बरसने के आसार हैं। गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के अनेक हिस्सों में 25 अप्रैल तक दिन के समय लू चलने की चेतावनी है। वहीं, अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके अलावा 27 अप्रैल को पश्चिमी यूपी के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और बौछार पड़ने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के लखनऊ केंद्र के अनुसार 21 से 26 अप्रैल तक यूपी में सामान्यतः मौसम शुष्क रहेगा। इस दौरान तेज धूप, गर्म हवाएं और तापमान में वृद्धि से आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। वहीं, 27 अप्रैल को पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं, पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, आगरा, मेरठ, गोरखपुर, बरेली, मुरादाबाद और अयोध्या समेत आसपास के जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री रहने की संभावना है। बुंदेलखंड और दक्षिणी हिस्सों में गर्मी का प्रभाव अधिक रह सकता है। झांसी, बांदा, हमीरपुर और आसपास के क्षेत्रों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस या उससे भी ऊपर पहुंचने के आसार हैं। वहीं, प्रयागराज, कानपुर और वाराणसी मंडल में भी गर्म हवाओं के कारण तीखी गर्मी महसूस की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौसम के तीखे तेवर, हीट वेव का यलो अलर्ट; योगी ने प्रशासन-पब्लिक को किया सतर्क

इन जिलों में लू चलने की चेतावनी

पूर्वी यूपी के गोरखपुर, बस्ती, आजमगढ़, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर और वाराणसी मंडल में 21 अप्रैल से 25 अप्रैल के बीच कई स्थानों पर लू चलने की आसार हैं। इसे लेकर मौसम विभाग ने 23 और 24 अप्रैल को कुछ स्थानों पर लू चलने की विशेष चेतावनी दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Bihar Weather: 40 पार जाएगा पारा, 2 दिनों बाद राहत की उम्मीद; IMD की रिपोर्ट

दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ये करें काम

वैज्ञानिकों के अनुसार दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे के बीच बाहर निकलने से बचना चाहिए। पर्याप्त पानी पीना, हल्के सूती वस्त्र पहनना, बच्चों और बुजुर्गों को धूप से बचाना तथा आवश्यक होने पर ही यात्रा करना उचित रहेगा। खेतों में कार्य करने वाले किसान और श्रमिकों को भी धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि 26 और 27 अप्रैल को अधिकांश क्षेत्रों में लू से राहत मिल सकती है, हालांकि तापमान ऊंचा बना रह सकता है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन को भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं और पेयजल आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर में मेहमान और बिजली गुल, स्मार्ट मीटर से परेशान दूल्हा पहुंचा कलक्ट्रेट
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।