Severe Heatwave Alert Issued in Delhi Temperature Expected to Rise Up to 44 C मौसम: आज से तीन दिन लू चलने की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी , Delhi Hindi News - Hindustan
More

मौसम: आज से तीन दिन लू चलने की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी

-अधिकतम तापमान में दर्ज होगी बढोतरी नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता आज से तीन

Tue, 21 April 2026 07:51 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
मौसम: आज से तीन दिन लू चलने की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी

आज से तीन दिन राजधानी में लू चलने की आंशका है। दिन के तापमान में उल्लेखनीय बढोतरी हो सकती है। मौसम विभाग ने 22 अप्रैल से 24 अप्रैल के लिए लू की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।इस बीच अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से लेकर 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।ज्ञात हो कि मंगलवार के मौसम के लिए भी लू की आंशक को देखते हुए आईएमडी ने यलो अटर्ल सोमवार को जारी किया था लेकिन फिर से वापस ले लिया और मंगलवार को अधिकतम तापमान सोमवार की अपेक्षा कम दर्ज किया गया। हालांकि यह सामान्य से फिर भी अधिक था।मौसम

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तापमान पहुंचा 41.7 डिग्री, लू चलने का यलो अलर्ट

विभाग का कहना है कि अगले 5 दिनों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि के कारण छिटपुट क्षेत्रों में लू चलने की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक से सामान्य से काफी अधिक रहने की संभावना है।वहीं 23 से 24 अप्रैल के बीच तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जिससे गर्मी और अधिक तीव्र होगी। इन दिनों भी लू की स्थिति बनी रह सकती है और आसमान साफ रहेगा।25 और 26 अप्रैल को भी गर्मी से राहत के संकेत नहीं हैं, हालांकि आंशिक बादल छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच बना रहेगा।पिछले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ।पिछले 24 घंटों में दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19-22 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39-40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) दर्ज किया गया।पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में पश्चिमी दिशा से 15-20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिनकी गति 37 किमी प्रति घंटे तक पहुंच गई।मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया यह सामान्य से 1.1 डिग्री सेल्सियस अधिक था जबकि न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।मौसम विभाग का कहना है कि बुधवार 22 अप्रैल से तापमान में और वृद्धि होगी और अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री तक पहुंच सकता है। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी हवाओं के साथ कई स्थानों पर लू चलने की आशंका जताई गई है। हवा की रफ्तार 20 से 30 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है।अधिक तापमान होने पर आईएमडी ने दिए सुझावदिल्ली में सामान्य से अधिक दिन के तापमान के कारण संभावित प्रभाव और सुझाए गए हैं।आम जनता के लिए गर्मी सहनीय है, लेकिन शिशुओं, वृद्धजनों और पुरानी बीमारियों से ग्रसित लोगों जैसे संवेदनशील व्यक्तियों के लिए स्वास्थ्य संबंधी मध्यम चिंता का विषय है।धूप में निकलने से बचें, हल्के, हल्के रंग के, ढीले सूती कपड़े पहनें, सिर ढकें, कपड़े, टोपी या छाते का उपयोग करें।पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और जितनी बार संभव हो, पीते रहें, भले ही प्यास न लगी हो। अपने घरों और वाहनों में अग्निशामक यंत्र रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली सहेगी 44°C वाला टर्चर, 3 दिन लू चलने का येलो अलर्ट; 27 अप्रैल तक का वेदर अपडेट
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: अगले 5 दिन आसमान से बरसेगी आग, कई जिलों में तापमान 44 के पार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।