आग उगल रहा सूरज, हीटवेव ने तोड़े रिकॉर्ड
Hapur News - हापुड़ में पिछले तीन दिन से भीषण गर्मी चल रही है, जिससे अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। लोग धूप से बचने के लिए परेशान हैं और बाजार सुने पड़े हैं। जिला प्रशासन ने आग से बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है। स्कूलों में बच्चों को भी जागरूक किया जा रहा है।
पिछले तीन दिन से सूरज आग बबूला हो रहा है। सुबह से ही आसमान से आग बरस रही है। दोपहर में चल रही गर्म हवाओं से हर कोई बेहाल नजर आ रहा है। ऐसे में गर्मी का प्रचंड रूप लोगों को डरा रहा है। आलम यह है कि धूप में कुछ देर खड़ा होना तो दूर लोग घर से बाहर निकलते हुए भी घबरा रहे है, लेकिन अभी कहर बरसाते मौसम से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।हापुड़ में पिछले तीन दिन से पड़ रही भीषण गर्मी पुराने सारे रिकॉर्ड तोड दिए हैं। बुधवार को हापुड़ का अधिकतम पारा 40.5 डिग्री था जो गुरूवार को बढ़कर 41.2 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।
इस कारण सुबह दस बजे से ही सूरज ने आग उगलनी शुरू कर दी। आलम यह था कि कुछ देर घर से बाहर निकलते ही शरीर झुलसने लगा। तपिश इस कदर थी कि ज्यादा देर धूप में खड़े होने पर लोगों को चक्कर आने लगे। वहीं तल्ख धूप के साथ तेज रफ्तार से गर्म हवाएं चलती है। जिससे लोग बेहाल हो गए।घर से बाहर निकलने वाले लोग कुछ ही मिनटों में पसीना पसीना हो गए। घर के कूलर पंखे भी लोगों को राहत नहीं दे पाए। ऐसे में दोपहर के समय बाजार और सड़क सुन्नी पड़ी रही। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे, लेकिन बेहद जरूरी काम वाले ही लोग दुकानों पर पहुंचे। मजबूरन बाहर निकलने वाले लोग भी या तो छांव की तालाश करते रहे या फिर पेय पदार्थो पीकर राहत पाने का प्रयास करते रहे। फिर भी लोगों को कहीं सुकून नहीं मिला। उधर दोपहर के समय स्कूल से लौटने वाले बच्चों को सबसे ज्यादा परेशान होना पड़ा। तेज धूप में बच्चे स्कूली वाहनों में पसीना-पसीना हो गए।-----------------------------------हीटवेव को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एजवाइजरी:गर्मी का मौसम चल रहा है। ऐसे में बिजली के तारों में चिंगारी से फसल अवशेष जलने, बाजारों में आग लगने और रसोई गैस के बढ़ते प्रयोग से भी घरों, दुकानों में आग लगने की संभावना बढ़ जाती है। इसे देखते हुए प्रशासन ने जिले के लोगों के लिए आग से बचाव को एडवाइजरी जारी की गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से लोगों को निर्देश दिए गए है। जिला आपदा विशेषज्ञ गजेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि स्कूल-कॉलेजो में भी आग से बचाव के लिये बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। नियमित रूप से मॉकड्रिल करायी जाए। आपातकालीन संपर्क नंबर-फायर ब्रिगेड-101, पुलिस 112 एवं जिला आपदा नियंत्रण कक्ष नंबर- 0122-2304834, 2304835, 2980036 एवं सी.यू.जी मौ0नं0-9454449860 व टोल फ्री नंबर-1077 जारी किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन