लू की तरह गर्म पछुआ हवा झेलने को लोग रहे विवश
Jaunpur News - अप्रैल माह में दिनोदिन तपन बढ़ती जा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। कड़ी धूप के चलते लोग झुलस से गए। दिनभर लू की तर

जौनपुर, संवाददाता। अप्रैल माह में दिनोदिन तपन बढ़ती जा रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। कड़ी धूप के चलते लोग झुलस से गए। दिनभर लू की तरह झूमकर पछुआं हवा चलती रही। न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। आधा अप्रैल बीतते गर्मी चरम पर पहुंच गई है। खेतों में गेहूं की कटाई और थ्रेसर पर मड़ाई करने में किसानों के छक्के छूट गए। तेज धूप से सभी बेहाल रहे। शहर के तिराहे, चौराहों पर गन्ने का रस, कूल वाटर, कोल्ड ड्रिंक का वाहन, खीरा, नारियल के पानी की अस्थाई दुकानें लगी हैं।
जहां राहगीर अपनी प्यास बुझा कर तृप्त होते रहे। हालांकि अभी सरकारी स्तर पर कहीं भी प्याऊ की व्यवस्था नहीं है। 11 बजे के बाद ग्राहक तथा आम आदमी सड़कों से हटने लगे। 12 बजे के बाद सड़के सूनी होने लगी। राहगीरों का आवागमन कम हो गया। इक्का दुक्का लोग सिर व मुंह को गमछा-तौलिया से बांधे आते जाते दिखाई दिए। तीक्ष्ण धूप व गर्मी के चलते किसानों को चारा और सब्जी की फसल की सिंचाई बराबर करनी पड़ रही है। मौसम के जानकारों का कहना है कि अप्रैल भर मौसम इसी प्रकार रहेगा। धीरे धीरे तापमान बढ़ेगा। दो तीन दिन बाद आसमान में बादल आएंगे और आंधी जैसी तेज हवा चलेगी। फिर तापमान कुछ कम हो जाएगा लेकिन बादल बनने के बाद भी बारिश की संभावना नहीं है।मौसम का पूर्वानुमानमौसम का पूर्वानुमान व्यक्त करते मौसम विद् डा.दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि आगामी 25 अप्रैल तक मौसम बिल्कुल सूखा रहेगा। आंधी तूफान और तेज हवा वाला मौसम रहने की संभावना है। हवा की दिशा पश्चिमी और गति 15 से 50 किमी प्रति घंटा होगी। आर्द्रता 10 से लेकर 40 प्रतिशत के बच तथा वायु गुणवत्ता सूचकांक 50 से 100 के बीच रहेगा। 25 अप्रैल के बाद मौसम खतरनाक होने की पूर्वानुमान है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन