हापुड़ में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू, 40 डिग्री पार पहुंचेगा पारा
Hapur News - हापुड़ में गर्मी की शुरुआत हो गई है। आसमान साफ है और दोपहर की धूप से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान जल्द ही 40 डिग्री पार कर जाएगा। पिछले कुछ दिनों में बारिश नहीं हुई है, जिससे गर्मी बढ़ गई है। लोग गर्म हवाओं और धूप से राहत पाने के लिए ठंडे पेय पदार्थों का सेवन कर रहे हैं।
हापुड़ में भीषण गर्मी के प्रकोप की शुरूआत हो गई है, सुबह से ही आसमान साफ रहा और दोपहर को सूरज की तीखी तपिश से शरीर तपने लगा। इसके अलावा गर्म हवाएं चलने से लोगों का हलक सूखने लगा। इससे लोगों को गर्मी के सीजन का पहला दिन दिक्कत भरा महसूस हुआ। बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा और सड़क सुनसान रही। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिन में ही तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा और लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। इस बार अप्रैल का आधा महीना बारिश, बादल और हल्की धूप में निकल गया, जिससे लोगों को अप्रैल के महीने में गर्मी का ज्यादा अहसास नहीं हुआ।
अधिकतम तापमान भी 30 से 32 डिग्री के आसपास रहा। लेकिन पिछले दो दिन से मौसम ने पूरी तरह करवट बदल ली है, आसमान पूरी तरह साफ है। हापुड़ में गुरूवार की सुबह से ही तल्ख धूप खिली, जैसे-जैसे दिन चढ़ने लगा, वैसे-वैसे ही सूर्यदेव की किरण तीखी होती चली गई। आलम यह था कि दोपहर के समय घर से बाहर निकलने वाले लोगों का शरीर झुलसने लगा।वहीं तेज धूप के साथ गर्म हवाओं के थपेड़े भी शुरू हो गए, ऐसे में दो पहिया वाहनों पर चलने वाले लोगों को गर्म हवाएं सताती रही। लोगों का हलक सूखाते रहा। चंद कमद चलते ही लोगों को गला सूखने लगा तो लोगों ने पानी, गन्ने का रस, जूस, नारियल पानी आदि पीकर अपनी प्यास बुझाई। ऐसे में इन ठेलों व दुकानों पर भी लोगों की भीड़ लगी रही। वहीं, गुरूवार को हापुड़ का अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।----------------------------------दो दिन में 40 पार पहुंचेगा पारा, सताएगी गर्मी:मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। जबकि शनिवार-रविवार तक हापुड़ में भीषण गर्मी का प्रकोप ओर ज्यादा बढ़ेगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है, ऐसे में लोगों को एक दो दिन बाद ही भीषण गर्मी सताएगी। इससे लोगों को परेशान होना पड़ेगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन