Weather Changes in Singhaul Rising Temperatures and Dry Conditions Forecasted पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज, अधिकतम तापमान बढ़ने का अनुमान, Begusarai Hindi News - Hindustan
More

पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज, अधिकतम तापमान बढ़ने का अनुमान

सिंघौल में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। सुबह की ठंडक के बाद, दिन में तेज धूप और पछुआ हवा का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले चार दिनों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई है। लोगों को दिन में बाहर न निकलने और पानी पीने की सलाह दी गई है।

Thu, 16 April 2026 07:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share
पल-पल बदल रहा मौसम का मिजाज, अधिकतम तापमान बढ़ने का अनुमान

सिंघौल, निज संवाददाता। इन दिनों मौसम के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। कभी सुबह में ठंड के मौसम की तरह धुंध छाई रहती है और हवा में पर्याप्त नमी होती है तो महज कुछ घन्टे में ही सूर्य की तपिश शरीर को जलाने लगती है। गुरुवार को भी आकाश में बादल डेरा जमाए रहे इस वजह से कई घन्टे तक तेज धूप से लोगों को राहत मिली। लेकिन मौसम में दिख रहे लगातार बदलाव से लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। शाम के बाद लोगों का सामना तेज पछुआ हवा से भी हो रहा है। ऐसे में अगले चार दिनों के लिए मौसम पूर्वानुमान में अधिकतम तापमान में लगातार तेजी आने के संकेत हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेज धूप की तपिश ने झुलसाया, 40 डिग्री के पार जाएगा पारा

मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों तक पछुआ हवाओं के प्रभाव से तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पूर्वानुमान के अनुसार एक हफ्ते तक बारिश की कोई संभावना नहीं के बराबर है। आसमान पूरी तरह साफ रहेगा, जिससे सूरज की किरणें सीधे जमीन पर आएंगी। 10 से 20 किलोमीटर की रफ्तार से पछुआ हवा चलने की उम्मीद जिले में 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवाएं चलने का अनुमान है। यह हवाएं शरीर में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ा सकती हैं। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तापमान अपने उच्चतम स्तर पर रहता है। इस वजह से सड़कों पर सन्नाटा छाने लगता है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि वे दोपहर के समय अनावश्यक बाहर निकलने से बचें। शरीर में पानी की कमी न होने दें और सूती कपड़ों का प्रयोग करें। किसानों को भी अपनी फसलों की सिंचाई शाम या सुबह के समय करने का सुझाव दिया गया है। रिपोर्टर:केके सिंह

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: अप्रैल में ही बांदा का तापमान 44.8 डिग्री, मई-जून में गर्मी का सितम बाकी है

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।