बदला मौसम का मिजाज : पछुआ पर लगा ब्रेक, पुरवैया से सताने लगी उमस वाली गर्मी
बदला मौसम का मिजाज : पछुआ पर लगा ब्रेक, पुरवैया से सताने लगी उमस वाली गर्मी बदला मौसम का मिजाज : पछुआ पर लगा ब्रेक, पुरवैया से सताने लगी उमस वाली गर्मी

मौसम का मिजाज अचानक गुरुवार को बदल गया। हवा की दिशा और रफ्तार भी बदल गई। पछुआ की जगह पुरवैया वहा चलने लगी। पछुआ पर ब्रेक के कारण गर्म हवा से राहत मिली तो पुरवैया के प्रभाव से उमस वाली गर्मी सताती रही। नमी की मात्रा बढ़कर 80 के करीब पहुंच गई। लेकिन, धूप निकलने के बाद उमस वाली गर्मी का कहर शुरू हुआ। उमस से दिनभर लोग परेशान रहे। बिना पंखा, कूलर या एसी के रहने बेहद कष्टदायक रहा। गर्म पछुआ की जगह नमी वाली पुरवैया चलने से लगातार बढ़ रहे अधिकतम तापमान पर ब्रेक लगा और एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
वहीं, बादल के कारण न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ गया। गुरुवार को अधिकतम सामान्य से एक डिग्री अधिक 39.4 व न्यनूतम दो डिग्री ज्यादा 23.4 रहा। नमी सुबह 72 तो शाम तक 28 फीसदी हो गयी। इससे पहले बुधवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म रहा रहा था। अधिकतम तापमान 40.7 और न्यूनतम 21.8 डिग्री रहा। पिछले साल 2025 में 16 अप्रैल को अधिकतम 36.6 व न्यूनतम 20.8 डिग्री रहा था। अभी दो-तीन दिन उमस वाली गर्मी, 19 के बाद गर्म पछुआ का शुरू होगा कहर मौसम विशेषज्ञ एसके पटेल ने बताया कि पूर्वानुमान के अनुसार 17 अप्रैल से पछुआ की जगह पुरवैया चलने वाली थी। लेकिन, गुरुवार से पुरवैया चलने लगी। बंगाल की खाड़ी से नमी लेकर चलने वाली पुरवैया से गर्म हवा से राहत रही। लेकिन, उमस वाली गर्मी का प्रभाव रहा। बताया कि अगले दो दिनों में पुरवैया चलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहेगा। 19 या 20 अप्रैल से एक बार फिर पछुआ चलने लगेगी। गर्म पछुआ चलने पर अधिकतम तापमान बढ़ने के साथ गर्म हवा का भी असर शुरू हो जाएगा। (गया जी सुजीत कुमार की रिपोर्ट)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन