Extreme Heat Wave Hits Jaunpur Temperatures Soar to 40 C आठ बजे से ही शुरू हो गया सूरज का आग उगलना, Jaunpur Hindi News - Hindustan
More

आठ बजे से ही शुरू हो गया सूरज का आग उगलना

Jaunpur News - जौनपुर में अप्रैल माह में तापमान तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को सुबह 8 बजे पारा 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। गर्मी के कारण लोग परेशान हैं और फसलें मुरझा रही हैं। किसान सिंचाई कर रहे हैं, लेकिन गर्मी और उमस ने सभी को बेहाल कर दिया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, गर्मी अगले कुछ दिनों तक बनी रहने की संभावना है।

Thu, 23 April 2026 10:56 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share
आठ बजे से ही शुरू हो गया सूरज का आग उगलना

जौनपुर, संवाददाता। अप्रैल माह में दिनों दिन तपिश बढ़ती जा रही है। गुरुवार को सुबह आठ बजे से ही सूरज मानो आग उगलना शुरू कर दिए थे। नौ बजते बजते पारा 40 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। गर्म हवा के थपेड़ों से लोग परेशान होने लगे हैं। घर से बाहर निकलने की हिम्मत किसी की नहीं पड़ रही है। छुट्टा पशु और पक्षियां पानी के लिए दर दर भटक रहे हैं।भीषण धूप के चलते चारा और सब्जी की फसल मुरझा जा रही है। किसान सिंचाई करके किसी तरह फसल को जिंदा रखने में लगे हैं। गर्मी और उमस सभी परेशान हो गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लगातार दूसरे दिन हीट वेव, आज से और बढ़ेगा गर्मी का कहर

सुबह सूर्य के निकलने से पहले शरीर पसीने से तरबतर होने लगा है। घरों में लगे सीलिंग फैन के नीचे बैठना भारी पड़ रहा है। पंखा हवा नहीं बल्कि आग फेंक रहा है। अब एसी भी कमजोर पड़ने लगा है। मौसम के जानकार डॉ.दिलीप कुमार सिंह का कहना है कि अभी 25 अप्रैल के बाद तक मौसम का मिजाज इसी तरह गर्म रहने की संभावना है। तत्पश्चात मौसम में कुछ बदलाव की स्थिति बनेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रुला रही गर्मी, 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारा @ 42, आसमान से बरस रहे अंगारे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।