Heat Wave Hits Bihar Temperature Soars to 42 C Alert Issued लगातार दूसरे दिन हीट वेव, आज से और बढ़ेगा गर्मी का कहर, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

लगातार दूसरे दिन हीट वेव, आज से और बढ़ेगा गर्मी का कहर

सुबह 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक घर से न निकलने की अपील

Thu, 23 April 2026 12:39 AMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
लगातार दूसरे दिन हीट वेव, आज से और बढ़ेगा गर्मी का कहर

भागलपुर, वरीय संवाददाता भागलपुर समेत बिहार के मोतिहारी, पूर्वी चंपारण एवं शेखपुरा जिले में बुधवार को हीट वेव (उष्ण लहर) चली। इसी के साथ लगातार दूसरे दिन जिला हीट वेव की चपेट में रहा। बुधवार को सुबह 11 बजे तक शहर के चौक-बाजार सूने हो गये थे। सड़कों पर इक्का-दुक्का वाहन चलते मिले। अस्पताल के ओपीडी में भीषण गर्मी व उमस के आगे वहां पर लगे पंखे फेल हो गये और मरीज-तीमारदार परेशान रहे। भारतीय मौसम विभाग के अनुमानों की माने तो जहां गुरुवार और शुक्रवार को और भीषण गर्मी पड़ने वाली है तो वहीं इस भीषण गर्मी से 25 अप्रैल तक फिलहाल कोई निजात नहीं मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लगातार दूसरे दिन हीट वेव, आज से और बढ़ेगा गर्मी का कहर

भारतीय मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि 25 अप्रैल तक लोग सुबह 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक घर से बाहर निकलने से बचें। अगर निकलना पड़ रहा है तो सिर को ढंककर रखें और पानी लगातार पीएं।बीते 24 घंटे के दौरान जहां दिन का पारा 1.5 डिग्री सेल्सियस तो रात का पारा 1.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का। बावजूद बुधवार को चली उष्ण लहर ने खूब परेशान किया। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से क्रमश: 3.6 डिग्री सेल्सियस व 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार से लेकर 25 अप्रैल तक और भीषण गर्मी पड़ेगी। इस दौरान जहां गुरुवार केा अधिकतम तापमान का पारा 42 डिग्री सेल्सियस तो शुक्रवार एवं शनिवार को 41 डिग्री सेल्सियस के करीब बना रहेगा। जबकि 26 अप्रैल को गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है, बावजूद इस दिन भी दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लगातार दूसरे दिन लू का कहर, पारा 42 के पार रहा
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तापमान बढ़ने पर खुद को रखें सुरक्षित, बचाव जरूरी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।