रुला रही गर्मी, 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा
मोतिहारी में अप्रैल में प्रचंड गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। सुबह 8 बजे से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और दिन में कड़ी धूप से राहत नहीं मिल रही है। पिछले सालों की तुलना में इस साल गर्मी जल्दी बढ़ी है।

मोतिहारी। जिले में प्रचंड गर्मी कहर बरपाने लगी है। अप्रैल के महीने में मई - जून में पड़ने वाली गर्मी की तल्खी लोगों को परेशान कर रही है। अचानक मौसम में आए बदलाव से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कड़ी धूप से घरों से बाहर निकलना दुश्वार : गर्मी की तल्खी इस कदर तेज हो गई है कि सुबह 8 बजे से ही घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। दोपहर में तो आसमान से आग जैसी कड़ी धूप बरस रही है। इसपर पछुआ हवा चलने से शरीर को झुलसा देने वाली गर्मी का अहसास हो रहा है।
मई माह में गर्मी का कहर रहता था तेज : मई जून माह में गर्मी का कहर तेज रहता था। लेकिन इस साल पहले ही गर्मी पूरे शबाब पर आ गई है। दिन में कड़ी धूप से लोग परेशान रह रहे हैं जबकि रात ढलने के साथ अहले सुबह तक तापमान में गिरावट से ठंड का अहसास हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन