bride and her friend jumped out of the car and ran away groom s friends ran after them high voltage drama on the road कार से कूद कर भागी दुल्हन और उसकी सहेली, पीछे दौड़े दूल्हे के दोस्त; सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कार से कूद कर भागी दुल्हन और उसकी सहेली, पीछे दौड़े दूल्हे के दोस्त; सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा

दुल्हन और उसकी सहेली ने टॉयलेट का बहाना बनाकर कार रुकवाई और कूदकर भाग निकलीं। दोनों महिलाएं पास बन रहे नए बाईपास की तरफ दौड़ीं।दूल्हे के दोस्तों ने उनका पीछा किया और पकड़ लिया। इस दौरान महिलाओं और लड़के पक्ष के लोगों के बीच झगड़ा भी हुआ। सड़क पर देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा।

Sun, 7 Sep 2025 07:00 AMAjay Singh संवाददाता, मुरादाबाद
share
कार से कूद कर भागी दुल्हन और उसकी सहेली, पीछे दौड़े दूल्हे के दोस्त; सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा

यूपी के मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के दिल्ली–लखनऊ हाईवे पर गणेश घाट चौराहे पर उस समय हड़कंप मच गया जब कोर्ट मैरिज के बाद दुल्हन बीच रास्ते कार से कूदकर भाग निकली। बाद में पीछा कर उसे पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस दौरान सड़क पर देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। छजलैट थाना क्षेत्र के गांव मुंडाला निवासी विजेंद्र सिंह पुत्र भूप सिंह ने दावा किया कि रुद्रपुर निवासी एक महिला से कोर्ट मैरिज की थी। शनिवार को वह उसे कार से अपने घर ला रहा था। कार में बिचौलिया अनुज चौधरी भी मौजूद था।

इसी बीच गणेश घाट पर दुल्हन और उसकी सहेली ने टॉयलेट का बहाना बनाकर कार रुकवाई और कूदकर भाग निकलीं। दोनों महिलाएं पास बन रहे नए बाईपास की तरफ दौड़ीं, लेकिन अनुज चौधरी और विजेंद्र के अन्य साथियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान महिलाओं और लड़के पक्ष के लोगों के बीच झगड़ा भी हुआ। सूचना पर डायल–112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: पूर्वी यूपी में महीने के अंत तक लौटेगा मानसून, फिर ठंड देगी दस्तक

अनुज चौधरी का आरोप है कि बिचौलिया मंजू ने एक लाख रुपये लेकर विजेंद्र की शादी कराई थी। रुद्रपुर कोर्ट में विवाह की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दुल्हन को घर ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में दोनों महिलाओं ने भागने की कोशिश की। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है, लेकिन वे अपना सही पता और पूरा प्रकरण स्पष्ट नहीं बता रही हैं। प्राथमिक जांच में मामला संदिग्ध लग रहा है। पुलिस का कहना है कि दोनों महिलाओं के ठगी गिरोह से जुड़े होने की आशंका है। आगे की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस शहर में बढ़े सर्किल रेट, यहां लखनऊ के हजरतगंज से भी महंगी हुई जमीन

महिला को घेर कर पीटा, तीन पर केस

वहीं, मुरादाबाद के ही छजलैट के गांव रवाना निवासी पिंकी पत्नी परविंद्र ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे वह फैक्ट्री में काम करने जा रही थी। रास्ते में अगवानपुर चीनी मिल के पास अगवानपुर निवासी सचिन, उसकी मां पुष्पा और बहन सोनम ने घेरकर पीटा। एसएचओ सिविल लाइंस मनीष सक्सेना ने बताया कि तहरीर के आधार पर मां-बेटी समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।