Two lesbian girls confessed their love to firozabad police and insisted on living together थाने के बाहर दो लड़कियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, सरेआम किया प्यार का इजहार, बोलीं- हमने शादी कर ली है..., Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

थाने के बाहर दो लड़कियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, सरेआम किया प्यार का इजहार, बोलीं- हमने शादी कर ली है...

एक कॉलेज में पढ़ने वाली दो किशोरियों के बीच दोस्ती इतनी गहरी हुई कि उन्होंने साथ रहने का फैसला कर लिया। परिजनों की आपत्ति के बाद मामला थाने तक पहुंच गया, जहां दोनों ने हंगामा करते हुए साफ कहा कि वे एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगी।

Sat, 28 Feb 2026 06:35 AMPawan Kumar Sharma फिरोजाबाद
share
थाने के बाहर दो लड़कियों का हाईवोल्टेज ड्रामा, सरेआम किया प्यार का इजहार, बोलीं- हमने शादी कर ली है...

यूपी के फिरोजाबाद के एक कॉलेज में दोनों के बीच ऐसा प्यार हुआ कि किशोरियों ने समलैंगिक विवाह करने का निर्णय ले लिया। अपने इसी उद्देश्य को लेकर दोनों किशोरियां पहले भी भागकर हरियाणा तक जा चुकी हैं। दोबारा घर से भागने की योजना तैयार करने लगी लेकिन परिजन दोनों को थाना उत्तर लेकर पहुंचे। थाना के किशोरियों ने हंगामा कर कहा कि मर जाएंगी लेकिन वे एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगी।

मामला थाना उत्तर और थाना लाइनपार क्षेत्र से जुड़ा है। थाना उत्तर क्षेत्र के तहत बिहारीनगर की एक किशोरी एवं थाना लाइनपार के अंतर्गत चंदवार गेट निवासी किशोरी की मुलाकात स्टेशन रोड स्थित एमजी इंटर कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और एक-दूसरे को समझने लगीं। दोनों की बातचीत के दौरान उनको खुद अहसास हुआ कि वे समलैंगिक हैं और एक दूसरे के साथ परिवारों में जाकर समय बिताने लगीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीजा-साली ने कबाड़ी को फंसाया, न्यूड वीडियो बनाया, ब्लैकमेल कर मांगे तीन लाख

इसी बीच दोनों ने कुछ महीने पहले शादी करने का मन बना लिया। दोनों किशोरियां भागकर चली गईं और पुलिस थानों के चक्कर काटती रहीं। जब किशोरियों ने अपने मोबाइल में सिम डाली तो उनकी लोकेशन हरियाणा में मिली और पुलिस दोनों को खोजकर लेकर आई। थाने में दोनों ने साफ कहा था कि वे एक-दूसरे के साथ पति पत्नी की तरह रहना चाहती हैं। एक लड़की ने दूल्हा बनकर दूसरी लड़की की मांग में सिंदूर तक भर दिया था। बाद में पुलिस ने परिवारीजनों को दोनों को सौंप दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैरिज होम में घराती-बाराती भिड़े, किसी ने फेंकी कुर्सी तो किसी ने उछाला गर्म तेल

अब दोनों के मिलने पर बंदिश लगा दी तो शुक्रवार को विहारी नगर की किशोरी थाना लाइनपार क्षेत्र की किशोरी के घर मिलने पहुंची। कहा कि दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहती हैं। एक किशोरी के परिजन दोनों के साथ को राजी हैं तो दूसरी किशोरी के परिजनों ने साफ कह दिया है कि अगर ऐसा किया तो जान से मार डालेंगे। इसी भय के चलते थाना उत्तर में हंगामा किया। किशोरियों ने घर जाने से इनकार कर दिया तथा कहा कि वह एक-दूसरे के साथ रहेंगी। भीड़ के समक्ष दोनों किशोरियों ने स्पष्ट कहा कि वह शादी करेंगे तथा घर नहीं जाएंगी। लोग काफी देर तक दोनों को समझाते रहे लेकिन उन्होंने बात मानने से इनकार कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:युवती ने प्यार में फंसाकर युवक का कराया जबरन खतना, बंधक करंट लगाने का भी आरोप

पांच दिन पूर्व किया था आत्महत्या का प्रयास

एक किशोरी की मां ने बताया कि सोमवार को उसकी बेटी ने दूसरी किशोरी से शादी को लेकर फिनायल का सेवन करते हुए आत्महत्या का प्रयास किया था लेकिन तत्काल जानकारी मिलने के बाद उसे किसी तरह बचा लिया गया।

अब तो साथ जियेंगी और साथ मरेंगी

थाना उत्तर के बाहर दोनों किशोरियों ने बिना किसी झिझक के लोगों के प्रश्नों का जवाब दिया और कहा कि अब तो हम शादी कर चुकी हैं। हमारी मांग में सिंदूर भर दिया गया है अब तो साथ जिएंगी और साथ मरेंगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।