Innocent Siblings Drown in Pond Enraged Relatives Pelt Stones Murder Case Registered Against Neighbors तालाब में डूबे मासूम भाई-बहन; गुस्साए परिजनों ने किया पथराव, पड़ोसियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

तालाब में डूबे मासूम भाई-बहन; गुस्साए परिजनों ने किया पथराव, पड़ोसियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

यूपी के प्रयागराज में दो मासूम भाई-बहन की तलाब में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। नाराज घर वालो ने जमकर पथराव किया।

Sun, 31 May 2026 08:33 PMDinesh Rathour थरवई (प्रयागराज)
share
तालाब में डूबे मासूम भाई-बहन; गुस्साए परिजनों ने किया पथराव, पड़ोसियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Prayagraj News: प्रयागराज के कटियारी गांव में रविवार सुबह संदिग्ध हालात में दो मासूम भाई-बहन की तालाब में डूबने से मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने पड़ोसी परिवार पर दोनों बच्चों को तालाब में डुबोकर मारने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। भीड़ ने पथराव कर पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर शव उठने नहीं दिया। मौके पर पहुंचीं सोरांव विधायक गीता पासी ने भी पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग की। करीब साढ़े पांच घंटे तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया। चारों आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद शाम करीब साढ़े पांच बजे दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा सका।

उतरांव के सराय इस्माइल निवासी अवधेश कुमार यादव का थरवई के कटियारी (महमदपुर) में ससुराल है। उनकी पांच संतान में 11 वर्षीय मधु और 9 वर्षीय सचिन अपनी ननिहाल में नानी मालती देवी के पास रहकर पढ़ाई करते थे। दोनों बच्चे रविवार सुबह करीब नौ बजे घर से निकले थे। आरोप है कि पट्टीदार शिवमंगल ने घर के पीछे करीब 30 मीटर दूर तालाब से पड़ोसी जगदीश धुरिया और उसके तीन बेटों को दोनों बच्चों का शव निकालते देखा। शिवमंगल के शोर मचाने पर शव तालाब किनारे छोड़कर जगदीश और उसके बेटे फरार हो गए। इसकी जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाभी ने रिजेक्ट किया शादी का प्रस्ताव को बच्चे को मार डाला, देवर का हाफ एनकाउंटर

शव देखकर बेसुध हुए परिजन

इधर, बच्चों का शव देख परिजन भी बेसुध हो गए। घटनास्थल पर पहुंची थरवई पुलिस से ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। गुस्साई भीड़ ने पथराव कर पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ दिया। हंगामे की सूचना पर एसीपी थरवई अरुण पराशर और फूलपुर नायब तहसीलदार रविंद्रनाथ गौतम समेत कई थाने की पुलिस फोर्स पहुंच गई। मृत बच्चों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जगदीश धुरिया और उनके बेटे संतोष कुमार, कल्लू व ननकऊ के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की। इस संबंध में एसीपी थरवई अरुण पाराशर ने बताया, तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत के मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है। चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, अस्पतालों में जाल; हैरान रह जाएंगे आप
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यह मेरी गलती है...लाइव वीडियो पर युवक ने खुद को गोली मारी, 8 दिन बाद बहन की शादी

रामगंगा में डूबे दो दोस्तों के शव मिले

इसी तरह शाहजहांपुर के रामगंगा नदी में हादसा हो गया। हरदोई जिले के पाली थाना क्षेत्र स्थित रूपापुर चीनी मिल में कार्यरत कर्मचारियों के पुत्र सर्वग्य श्रीवास्तव (17), उत्कर्ष श्रीवास्तव (16) और काव्य सिंह (16) शनिवार शाम स्कूटी से घूमने निकले थे। घूमते-घूमते तीनों अल्हागंज क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव के पास रामगंगा नदी किनारे पहुंच गए। वहां स्कूटी खड़ी कर तीनों नदी तट पर टहलने लगे। बताया गया कि इसी दौरान सर्वग्य नदी में उतर गया और गहरे पानी में पहुंचने से डूबने लगा। उसे बचाने के लिए उत्कर्ष भी पानी में कूद पड़ा, लेकिन वह भी गहरे पानी की चपेट में आ गया। दोनों दोस्तों को डूबता देख तीसरे साथी काव्य ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया और परिजनों को सूचना दी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।