In one sided love man beat an innocent child to death caught by police in encounter एकतरफा प्यार में सिरफिरे की करतूत; मासूम को पटक-पटक कर मार डाला, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एकतरफा प्यार में सिरफिरे की करतूत; मासूम को पटक-पटक कर मार डाला, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

फिरोजाबाद में एकतरफा प्यार में शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज युवक ने महिला के डेढ़ वर्षीय बेटे की पटक-पटक कर हत्या कर दी। आरोपी बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने ले गया था। सीसीटीवी में वारदात कैद हुई। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Sat, 30 May 2026 10:01 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share
एकतरफा प्यार में सिरफिरे की करतूत; मासूम को पटक-पटक कर मार डाला, पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एकतरफा प्यार में पागल युवक ने शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने से नाराज होकर महिला के डेढ़ वर्षीय मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बच्चे को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और सुनसान गली में उसे कई बार जमीन पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी बच्चे को जमीन पर पटकता दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, थाना अरांव क्षेत्र के बामई गांव निवासी पिंकी अपनी बेटी रति और डेढ़ वर्षीय नाती आरव के साथ यादव कॉलोनी में रहने वाली अपनी सहेली पुष्पलता पाठक का हालचाल जानने आई थीं। पुष्पलता हाल ही में सड़क दुर्घटना में घायल हुई थीं। रति की शादी करीब तीन वर्ष पहले बदायूं निवासी सुनीत से हुई थी, लेकिन पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और वह अपनी मां के साथ रह रही थी।

शादी से इंकार पर भड़का था विराज

आरोप है कि सुनीत की बुआ का बेटा विराज उर्फ जितेंद्र पाठक काफी समय से रति पर शादी का दबाव बना रहा था। वह रति से प्रेम करता था और उससे विवाह करना चाहता था। हालांकि रति ने यह कहते हुए उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया था कि वह शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। इसी बात को लेकर आरोपी रंजिश पाल बैठा था। शनिवार दोपहर विराज भी पुष्पलता के घर पहुंचा। परिवार के लोगों के अनुसार उसने आरव को टॉफी दिलाने के बहाने अपने साथ ले लिया। कुछ दूर सुनसान जगह पर पहुंचकर उसने मासूम को कई बार जमीन पर पटका। गंभीर चोट लगने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी बच्चे के शव को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सो रही 12 वीं की छात्रा को सिर और सीने में मारी गोली, एकतरफा प्यार में हत्या
ये भी पढ़ें:दो घंटे समझाते रहे गांववाले, अचानक 120 फीट ऊंचे टॉवर से कूद गया लड़का; दे दी जान

बच्चे को कई बार जमीन पर पटका, अस्पताल में मौत

परिजन तुरंत बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में आरोपी की पूरी करतूत कैद हो गई। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। सूचना मिली कि आरोपी भूढ़ा भरथरा मोड़ के पास मौजूद है। पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसके पास से 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़कों से दोस्ती और बात करने पर मर्डर; भांजी को मामा ने मार डाला

घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी को लगता था कि महिला का बच्चा उसके और रति के विवाह में बाधा है। इसी मानसिकता और गुस्से में उसने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। घायल आरोपी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।